साड़ी या लहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज पूरे लुक को स्टाइलिश बना देता है। शादी, फंक्शन या किसी खास मौके पर महिलाएं अपने आउटफिट के साथ ब्लाउज की फिटिंग और डिजाइन पर खास ध्यान देती हैं। लेकिन कई बार अच्छी फिटिंग के बावजूद ब्लाउज कंधों से नीचे सरकने लगता है। इससे बार-बार कपड़े को संभालना पड़ता है और तैयार होने का पूरा लुक भी प्रभावित हो जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या होती है, तो कुछ छोटे-छोटे उपायों की मदद से ब्लाउज को कंधों पर आसानी से टिकाए रखा जा सकता है।
बैक डोरी से मिलेगा बेहतर सपोर्ट
अगर आपके ब्लाउज का बैक डिजाइन काफी डीप है और शोल्डर बार-बार नीचे खिसकता है, तो पीछे डोरी लगवाना एक अच्छा विकल्प है। डोरी को ब्लाउज के रंग के हिसाब से रखा जा सकता है और उसमें खूबसूरत टैसल या लटकन भी लगाई जा सकती है। इससे फिटिंग बेहतर होने के साथ ब्लाउज का डिजाइन भी निखर जाता है।

शोल्डर पैड्स का ले सकती हैं सहारा
कुछ लोगों के कंधे थोड़े स्लोपिंग होते हैं, जिसके कारण ब्लाउज आसानी से फिसल जाता है। ऐसी स्थिति में सिलिकॉन शोल्डर पैड्स उपयोगी हो सकते हैं। इन्हें ब्रा स्ट्रैप के नीचे रखकर कंधे को अतिरिक्त सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे ब्लाउज की पकड़ बेहतर होती है और उसके नीचे खिसकने की संभावना कम हो जाती है।

ब्रा स्ट्रैप के साथ ब्लाउज को करें सिक्योर
ब्लाउज के अंदर कंधे वाले हिस्से में छोटा कपड़े का लूप सिलवाना भी काफी काम का उपाय है। इस लूप में स्नैप बटन लगाया जा सकता है। ब्लाउज पहनने के बाद इसे ब्रा स्ट्रैप के आसपास लगाकर बंद कर दें। इससे ब्लाउज और ब्रा स्ट्रैप आपस में जुड़ जाते हैं और शोल्डर अपनी जगह से ज्यादा नहीं हिलता।

यह भी पढ़ें : अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें सही नेल पॉलिश शेड, निखर जाएगा आपका लुक

फैशन टेप से तुरंत करें फिक्स
अगर ब्लाउज में पहले से कोई लूप नहीं लगा है और आपको तुरंत समाधान चाहिए, तो डबल साइडेड फैशन टेप इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे ब्लाउज के अंदर कंधे के पास लगाकर त्वचा या ब्रा स्ट्रैप से चिपकाया जा सकता है। इससे कपड़ा अपनी जगह पर बना रहता है। हालांकि, टेप इस्तेमाल करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि वह त्वचा के लिए सुरक्षित हो।

इमरजेंसी में सेफ्टी पिन आएगी काम
किसी पार्टी या फंक्शन के लिए निकलते वक्त अचानक ब्लाउज ढीला महसूस हो तो सेफ्टी पिन से भी इसे अस्थायी रूप से ठीक किया जा सकता है। ब्लाउज के अंदर से कपड़े को ब्रा स्ट्रैप के साथ सावधानी से पिन करें। पिन को अच्छी तरह बंद करना जरूरी है, ताकि वह त्वचा में न चुभे। सही तरीके से लगाने पर यह बाहर से नजर भी नहीं आएगी।

फिटिंग खराब होने की वजह से पसंदीदा ब्लाउज न छोड़ें
ब्लाउज का बार-बार कंधे से उतरना भले ही छोटी परेशानी लगे, लेकिन खास मौकों पर यह काफी असहज कर सकता है। सही फिटिंग के साथ इन आसान उपायों को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा

Written by Rozi Sinha