पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद आज मंत्रियों के विभाग का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिलीप घोष को पंचायत मामलों एवं ग्रामीण विकास और पशुधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निशित परमाणिक को उत्तर बंगाल विकास,युवा कल्याण और खेल से जुड़ा कार्यभार दिया गया है।
मंत्री अशोक कीर्तनिया को मिला खाद्य विभाग की जिम्मेदारी
अग्निमित्रा पॉल को महिला विकास विभाग सौंपी गई है। इसके अलावा खुदीराम टुडु को जनजातीय विकास से जुड़े कार्यों का दायित्व दिया गया।
दिलीप घोष - ग्रामीण विकास और पशुधन विकास मंत्री
निशित प्रमाणिक - उत्तर बंगाल विकास, युवा कल्याण और खेल
अग्निमित्रा पाल - महिला एवं बाल कल्याण और नगर निगम
खुदीराम टुडू - जनजातीय विकास
अशोक कीर्तनिया - खाद्य विभाग
जनता तक सीधे लाभ पहुंचेगी
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इनके मंत्रियों को जो विभाग मिले हैं। इसे प्रदेश की जनता तक सीधे लाभ पहुंचाने और राज्य में सुगम शासन चलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अभी मंत्रि परिषद का विस्तार बाकी
बता दें कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी के साथ उनके मंत्रिपरिषद में 5 विधायकों ने भी शपथ ली थी। अब बंगाल मंत्रिमंडल का बंटवारा कर दिया गया है। बताया जा रहा कि मंत्रि परिषद का विस्तार बाद में किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 44 है। मुख्यमंत्री अधिकारी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार में 39 और मंत्री शामिल हो सकते हैं।
Written By: Geeta Sharma