पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार, 9 मई 2026 का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। हालांकि पार्टी की ओर से मंत्रिमंडल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावित मंत्रियों के नामों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बीजेपी के इन अनुभवी और सक्रिय नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में बीजेपी के कई अनुभवी और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी मिल सकती है। संभावित सूची में अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली, दिलीप घोष, स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, सरदत्त मुखर्जी, इंद्रनील खा और अजीत कुमार जाना जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इन नेताओं ने लंबे समय से राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चर्चा में हैं इनके भी नाम

इसके अलावा दीपंजन चक्रवर्ती, ज्वेल मुर्मू, नमन राय, दीपक बर्मन, सजल घोष और बंकिम घोष के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल बनाते समय क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जा सकता है, ताकि राज्य के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।

नई सरकार में सांस्कृतिक और फिल्म जगत से जुड़े चेहर हो सकते है शामिल

नई सरकार में सांस्कृतिक और फिल्म जगत से जुड़े चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। अभिनेता रुद्रनील घोष, रथिंद्रनाथ बसु और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को लेकर भी अटकलें तेज हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी अपने पहले पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल को ऐसा स्वरूप देना चाहती है, जिसमें राजनीतिक अनुभव के साथ-साथ समाज के अलग-अलग क्षेत्रों की भागीदारी भी दिखाई दे।

Written By Toshi Shah