Devdutt Padikkal Century Record: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन शतक जड़ युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो आज तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज नहीं बना सके थे। तो आइए उस रिकॉर्ड के बारे में जान लेते हैं।

देवदत्त पडिक्कल ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

आज है 15 अगस्त और आज इंडिया अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी के साथ इंडिया का श्रीलंका के साथ गॉल में खेला जा रहा टेस्ट मैच उसका ओवरऑल 600वां टेस्ट मैच है। यह टेस्ट अपने आप में ही खास है।

और इस खास मौके पर इंडिया के 26 वर्षीय देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ इसे और खास बना दिया है। दरअसल, आज तक टेस्ट में भारत के किसी भी बल्लेबाज ने स्वतंत्रता दिवस के दिन शतक नहीं जड़ा था। लेकिन उन्होंने शतक जड़ते ही रिकॉर्ड बना दिया और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

131 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं देवदत्त पडिक्कल

गॉल टेस्ट में इस समय पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और इंडियन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए हैं। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे अधिक 131 रनों की पारी खेली है। उनके बल्ले से 178 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्का आया है। वो अभी भी मैदान पर टिके हुए हैं और 150 रन के पार भी जा सकते हैं।

वनडे में विराट कोहली ने भी बना रखा है रिकॉर्ड

बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली के नाम भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने साल 2019 में वनडे क्रिकेट में बनाया था। किंग कोहली ने 99 गेंदों में नाबाद 114 रन की पारी खेली थी। उस मैच को इंडियन टीम ने 6 विकेट के बड़े अंतर से जीत लिया था। अब देखना होगा कि आने वाले टाइम में आखिर वो बल्लेबाज कौन होगा, जिसके बल्ले से स्वतंत्रता दिवस के दिन शतक आएगा।

यह भी पढ़ें:लाइव मैच के दौरान कप्तान को लगी हाथ पर चोट, टेस्ट मैच से बाहर होने का मंडराया खतरा