Devdutt Padikkal: गॉल में जारी भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के पहली ही पारी में अपनी दमदार बल्लेबाजी से देवदत्त पडिक्कल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हालांकि वो दोहरे शतक से चूक गए। अगर उन्होंने दोहरा शतक भी पूरा कर लिया होता तो इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम अमर करा लेते। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। तो आइए उनकी पारी के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
दोहरा शतक पूरा नहीं कर सके Devdutt Padikkal
26 वर्षीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने काफी बेहरीन शुरुआत करी और दमदार अंदाज में अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन 92वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रभात जयसूर्या ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। प्रभात जयसूर्या की गेंद पर पडिक्कल आगे बढ़े और निरोशन डिकवेला ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया।
पडिक्कल 230 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस बीच 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके बल्ले से 72.60 के स्ट्राइक रेट से रन आए। वो अपने ऐतिहासिक दोहरे शतक से सिर्फ 33 रनों से चूक गए। हालांकि उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए।
यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद पैट कमिंस ने दिया बचकाना बहाना, फैंस ने लगाई क्लास
देवदत्त पडिक्कल ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
गॉल में शतक जड़ने के साथ ही देवदत्त पडिक्कल ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड जो बनाया वो था स्वतंत्रता दिवस के दिन शतक बनाने का। आज से पहले भारत का कोई भी बल्लेबाज टेस्ट में स्वतंत्रता दिवस के दिन शतक नहीं जड़ सका था।
यही नहीं उन्होंने शतक जड़ने के साथ ही नंबर 3 पर टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड बना दिया। लास्ट दो सालों में वो नंबर 3 पर टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके साथ ही वो 21वीं सदी में नंबर 3 पर टेस्ट सेंचुरी बनाने वाले दूसरे भारतीय लेफ्ट-हैंडर भी बने।
गॉल में टेस्ट में 150 से अधिक रन की पारी खेलने वाले वो चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बने। इसके साथ ही साथ टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ नंबर 3 पर उन्होंने भारत की ओर से सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बना दिया।
इंडिया ने पार कर लिए हैं 400 रन
बताते चलें कि भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में 104 ओवर की समाप्ति के बाद 6 विकेट खोकर 406 रन बना लिए हैं। इस समय ध्रुव जुरेल और मानव सुथार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंडिया की ओर से पडिक्कल के अलावा दूसरे टॉप रन स्कोरर केएल राहुल रहे, जिन्होंने 82 रन बनाए।
Written By: Anil Kumar