Delhi Power Cut Today 19 August: दिल्लीवासियों के लिए 19 अगस्त 2026 को बिजली कटौती से जुड़ी जरूरी खबर है। राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को निर्धारित समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित रह सकती है। पावर डिस्कॉम कंपनियों ने नेटवर्क मेंटेनेंस और जरूरी तकनीकी कामों के लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।

दिल्ली में बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अलग-अलग इलाकों में समय-समय पर मेंटेनेंस का काम किया जाता है। इसी सिलसिले में BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL), BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) और टाटा पावर-DDL के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 19 अगस्त को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।डिस्कॉम कंपनियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने क्षेत्र का शटडाउन समय पहले से देख लें और बिजली से जुड़े जरूरी काम उसी के हिसाब से निपटा लें। इससे बिजली बंद रहने के दौरान होने वाली परेशानी को कम किया जा सकता है।

BRPL के इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली

BRPL के तहत आने वाले कई क्षेत्रों में निर्धारित मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है। इनमें जनकपुरी के ब्लॉक 8 प्रेस कॉलोनी मायापुरी और ब्लॉक 3 सुभाष नगर शामिल हैं।इसके अलावा टैगोर गार्डन इलाके में ब्लॉक 24 तिलक नगर, ब्लॉक D ख्याला विष्णु गार्डन, ब्लॉक AE टैगोर गार्डन और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में भी बिजली कटौती हो सकती है।

हौज खास व IIT दिल्ली में भी रहेगा असर

खानपुर क्षेत्र में ब्लॉक B देवली और संगम विहार, जबकि हौज खास के पॉकेट B कटवारिया सराय, मस्जिद मोठ गांव, साउथ एक्सटेंशन-II और IIT दिल्ली से जुड़े क्षेत्रों में भी निर्धारित शटडाउन रहेगा।पालम एक्सटेंशन, नांगलोई के जय विहार फेज-1 और फेज-3, नांगलोई सैयद गांव, पश्चिम विहार तथा DSIDC के ब्लॉक A और H भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।वसंत कुंज में टीचर कॉलोनी महरौली, लखी नाथ कुटी, पॉकेट 4, 5 और 6, सेक्टर B, ब्राह्मण मोहल्ला, किशनगढ़ गांव और सेक्टर A में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। वहीं छतरपुर एन्क्लेव फेज-1 और फेज-2 तथा मोहन गार्डन के भगवती गार्डन, नवादा और राजापुर खुर्द में भी शटडाउन निर्धारित है।

BYPL के किन इलाकों में बिजली रहेगी बंद?

BYPL के तहत पटेल नगर और करावल नगर के कई हिस्सों में भी बिजली कटौती की योजना है।पटेल नगर में चेतन बस्ती, ब्लॉक-J नेहरू नगर, ब्लॉक-F पंजाबी बस्ती, प्रेम नगर, S.K. ट्रांसपोर्ट और आनंद पर्वत प्रभावित इलाकों में शामिल हैं।वहीं करावल नगर क्षेत्र में जवाहर नगर इंडस्ट्रियल एरिया, खजानी नगर, जोहरीपुर, गोकुलपुरी और जैन कॉम्प्लेक्स में भी निर्धारित मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है।

Tata Power-DDL के इन क्षेत्रों में भी शटडाउन

टाटा पावर-DDL के अंतर्गत आने वाले किरोड़ी क्षेत्र के राजीव नगर और प्रेम नगर-1 के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती हो सकती है।इसके अलावा बवाना का निजामपुर एरिया, नरेला का न्यू कौशिक एन्क्लेव, बादली का होलांबी कलां और शालीमार बाग का संत नगर भी निर्धारित शटडाउन वाले क्षेत्रों में शामिल हैं।

कितने बजे से कितने बजे तक कटेगी बिजली?

बिजली कटौती का समय सभी इलाकों में एक जैसा नहीं रहेगा। उपलब्ध शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, ज्यादातर क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम सुबह से दोपहर के बीच किया जाएगा।कई जगहों पर बिजली कटौती का संभावित समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे या सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हो सकता है।कुछ इलाकों में काम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक भी निर्धारित किया जा सकता है। यानी अपने इलाके के हिसाब से शटडाउन की अवधि अलग हो सकती है।

बिजली कंपनियां क्यों कर रही हैं ये काम?

डिस्कॉम कंपनियां बिजली नेटवर्क को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए नियमित मेंटेनेंस करती हैं। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर बदलने, ऑयल लीकेज ठीक करने, स्मार्ट मीटर और DT/CT मीटर बदलने जैसे काम किए जा सकते हैं।इसके साथ ही RMU मेंटेनेंस, LT नेटवर्क अपग्रेड, नए LTAB सर्किट लगाने, 11 kV फीडर की मरम्मत, HVDS ट्रांसफॉर्मर लगाने, खराब केबल ठीक करने और सुरक्षा के लिए गार्ड वायर लगाने जैसे तकनीकी काम भी किए जा सकते हैं।

Written By: Shivashakti Narayan Singh