Delhi Lakshmi Yojana Update: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 2500 रुपये की आर्थिक मदद कब मिलेगी और क्या 28 अगस्त को रकम खाते में पहुंच जाएगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी जारी है और सरकार का कहना है कि सभी पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने तक आवेदन लिए जाते रहेंगे।
अब तक इस योजना के लिए लाखों महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। जिन महिलाओं ने आवेदन किया है, वे घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपने एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकती हैं।
5 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली सरकार के मुताबिक, योजना शुरू होने के शुरुआती दिनों में ही करीब 5.92 लाख महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। सरकार का लक्ष्य दिल्ली की लगभग 17 लाख पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि जब तक सभी योग्य महिलाओं को योजना से नहीं जोड़ा जाता, तब तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला रहेगा।
योजना में महिलाओं को मिलेगा 2500 रुपये का फायदा
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। जिसमें 1000 रुपये डिजिटल वॉलेट के जरिए दिए जाएंगे व1500 रुपये FD/RD के रूप में सेविंग्स डिपॉजिट में जमा किए जाएंगे।सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ बचत को भी बढ़ावा देना है।
दिल्ली लक्ष्मी योजना में आवेदन कैसे करें?
योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिलाओं को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
आवेदन की प्रक्रिया:
1. योजना की वेबसाइट पर जाएं।
2. Apply ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. Citizen Login में जाकर Registration Now पर क्लिक करें।
4. आधार नंबर, नाम, जन्म तारीख और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
5. कैप्चा दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
6. इसके बाद मिली ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
7. अपनी पात्रता से जुड़ी जानकारी भरें।
8. बैंक अकाउंट और परिवार की जानकारी दर्ज करें।
9. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
10. आवेदन फॉर्म सबमिट करके रसीद सुरक्षित रखें।
आवेदन करने के बाद स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर दिया है तो उसका स्टेटस ऑनलाइन आसानी से देखा जा सकता है।
स्टेटस चेक करने के लिए:
- सबसे पहले योजना पोर्टल पर जाएं।
- Track Application विकल्प चुनें।
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तारीख दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन की मौजूदा स्थिति दिखाई देगी।
सरकार डिजिटल तरीके से कर रही है पूरी प्रक्रिया
सरकार के अनुसार आवेदन से लेकर दस्तावेज जांच, पात्रता सत्यापन, मंजूरी और भुगतान प्रक्रिया को डिजिटल सिस्टम से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का फायदा सिर्फ योग्य और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे।फिलहाल महिलाओं को 28 अगस्त को पैसे मिलने की खबर को लेकर इंतजार है। भुगतान की अंतिम प्रक्रिया सरकार की ओर से जारी अपडेट के आधार पर ही स्पष्ट होगी।
Written By: Shivashakti Narayan Singh