महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरपुर में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना हुई। 4 साल की बच्ची के साथ दरिंगदी और फिर उसकी हत्या ने सबको हैरान कर दिया। वहीं इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी भीमराव कांबले को कोर्ट ने सजा सुना दी है। कोर्ट ने 65 वर्षीय विनोद कांबले को फांसी की सजा देने का आदेश दिया है।
'घिनौनी वारदात के लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं'
बता दें, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस घिनौनी वारदात के लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं है। इसके लिए फांसी की सजा भी छोटी है। बच्ची से दुष्कर्म और मर्डर केस में सोमवार, 29 जून को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज एसआर सालुंके ने सजा सुनाई है। यह मामला अब तक का सबसे तेज चलने वाली कार्यवाही बना है, जिसमें एक महीने के अंदर मासूम के दरिंदे को सूली चढ़ाने तक का फैसला सुनाया गया।
आरोपी ने मई में की थी बच्ची की हत्या
बता दें, इसी साल मई में पुणे जिले के भोर तालुका के नसरपुर में एक 65 साल के आदमी ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुणे कोर्ट ने 25 जून को आरोपी को दोषी ठहराया था और 29 जून को सजा सुनाने की बात कही थी। साथ ही 29 जून को दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है।
वारदात को अंजाम देने का कोई पछतावा नहीं
गौरतलब है कि बीते 25 जून को जब भीमराव कांबले को दोषी करार दिया गया था। उससे पहले जज ने उसे कटघरे में खड़ा किया था। जज ने इस दौरान आरोपी से कहा कि था कि उसने जिस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, उसके लिए उसे क्या सजा मिलनी चाहिए। इसपर आरोपी ने कहा कि उसके हिसाब से उसने कुछ भी गलत नहीं किया था। अदालत ने बीच में ही उसे रोक दिया था। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एडवोकेट मिलिंद पवार ने कोर्ट में बताया था कि पूरी कार्यवाही के आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ जो घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, उसका उसे कोई पछतावा नहीं दिखाई दिया था। वहीं बच्ची के परिवार के वकील की तरफ से शुरुआत से ही फांसी की सजा की मांग की जा रही थी।
घर के सामने खेल रही बच्ची को उठाया
यह घटना बीते 1 मई की है जब बच्ची नसरपुर में अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान भीमराव कांबले वहां आया और बच्ची को उठाकर गौशाला ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म कर, उसको जान से मार दिया। इसके बाद उसकी बॉडी को गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया। जब परिजनों को बच्ची नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू हुई। और बच्ची गौशाला में मृत मिली थी। वहीं इलाके में लगे CCTV फुटेज से यह साफ हो गया था कि भीमराव कांबले ही उसे लेकर गया था।
Written By: Geeta Sharma