Noida News: नोएडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां पिता से कहासुनी होने के बाद 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में सनसनी फैली हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार यह घटना नोएडा के सेक्टर 32 स्थित अमौर सोसाइटी का है। जहां 22 वर्षीय बीटेक छात्रा ने सोसाइटी की 28वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं गार्ड ने बताया कि जब उसने किसी के गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर गया। इसके बाद उसने सोसाइटी के अन्य लोगों को जानकारी दी।
होली पर अपने घर आई हुई थी युवती
बस्ती निवासी तेल कारोबारी संजय जयसवाल अपने परिवार के साथ अमौर सोसाइटी में रहते हैं। कहा जा रहा कि होली पर अपने घर आई हुई थी। लगभग 10 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने साथ मिलकर खाना खाया। लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटे बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।
आवाज सुनते ही घटना की तरफ दौड़े सुरक्षा गार्ड्स
पुलिस के मुताबिक, घटना करीब रात 12:20 पर हुई है। जब तेज आवाज हुई तो अचानक मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। छात्रा खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। सोसाइटी के अन्य लोग ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।
घटना पर क्या बोले थाना प्रभारी?
थाना प्रभारी ने इस घटना पर कहा कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि छात्रा कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। घटना से पहले उसके पिता ने उसे किसी बात को लेकर डांटा था। हो सकता है कि इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि, परिवार की ओर से इसपर कोई बयन नहीं दिया है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जांच के बाद आत्महत्या के पीछे का कारण पता चल सकेगा।
Writen By: Geeta Sharma