Mukundpur Cylinder Blast: दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा ब्लास्ट के बाद एक इमारत पूरी तरह ढह गई। इमारत के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर घायलों को निकालने में जुट गई।
सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के मुताबिक, 2 जून मंगलवार को फायर डिपार्टमेंट को सुबह करीब 9:30 बजे हादसे की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा कि इस हादसे में 4-5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस के आने से पहले ही स्थानीय लोग ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
एक मंजिला इमारत में फटा था सिलेंडर
पूरा मामला मुकुंदपुर-2 के गली नंबर एक में स्थित ईशु विहार का है। सुबह 10.10 बजे मौके पर एडीओ पारस,एसटीओ गिरिराज और एसओ प्रदीप पहुंचे। जहां पता चला कि एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक मंजिला मकान धराशायी हो गया। जानकारी के अनुसार यह मकान 250 स्क्वेयर यार्ड में बना था। फिलहाल,किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। अभी भी लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
हादसे पर पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक,इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ,उसका इस्तेमाल बर्तन पॉलिश करने के लिए किया जाता था।
Written By: Geeta Sharma