Arshdeep Singh on Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों सुर्खियों में बनें हुए है। इस बार वह एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के वजह से चर्चा में है। दरअसल, एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने दावा किया था कि चहल ने उन्हें मैसेज किया था और 'क्यूट' कहा था। जिसे बाद चहल ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें क्रिकेटर अर्शदीप सिंह चहल की टांग खींचते नजर आए। उनको 'क्यूट' बोलकर चिढ़ा रहा है।

अर्शदीप के क्यूट बोलने पर हंस पड़े युजवेंद्र चहल

जब पंजाब किंग मुंबई इंडियंस को मुंबई में हराने के बाद टीम मुल्लांपुर लौटने के लिए फ्लाइट में थी, तब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह वीडियो बना रहे थे। अर्शदीप के साथ युजवेंद्र चहल भी थे, जो टीम के अन्य खिलाड़ियों से बात कर रहे थे। इस दौरान अर्शदीप प्रियांश को बार-बार क्यूट बोल रहे थे। हालांकि वहां मौजूद सभी प्लेयर्स जानते थे कि असली निशाना तो चहल है। वे इसे इग्नोर करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। लेकिन बार बार क्यूट सुनने के बाद युजी भी हंस पड़े।

क्या था पूरा मामला

हाल ही में एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने कहा था कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें मैसेज कर 'क्यूट' कहा था। यहां तक उन्होंने चैट का स्क्रीनशॉट भी दिखाया था। जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। हालांकि चहल ने अपनी छवि खराब करने की कोशिश बताते हुए तानिया चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।

 Written By: Geeta Sharma