अमेरिकी राष्ट्रापति ट्रंप अपने बयानों के वजह से सुर्खियों में बने रहते है। ट्रंप ने भारत को लेकर एक विवादित पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में भारत को नरक बताया गया है। सोश ल मीडिया पर ट्रंप का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में ईरान ने कड़ी निंदा की है।
ईरान ने ट्रंप के विवादित पोस्ट की कड़ी निंदा की
ट्रंप के इस विवादित पोस्ट की कड़ी आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय (MEA) ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को अज्ञानतापूर्ण अनुचित और खराब सोच वाला बताया है। साथ ही मुंबई में स्थित ईरान के हाई कमीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में एक वीडियो शेयर कर ट्र्ंप पर तंज कसते हुए भारत की संस्कृति देखने की सलाह दी है।
'कभी इंडिया आ के देखो मिस्टर ट्रंप'
इसके साथ ही ईरान के हाई कमीशन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि शायद किसी को मिस्टर ट्रंप के लिए एक तरफा सांस्कृतिक डिटॉक्स बुक करना चाहिए। इससे बेअदबी और बकवास कम हो सकती है। कभी इंडिया आ के देखो मिस्टर ट्रंप, फिर बोलना।
अमेरिकी ने ट्रंप के पोस्ट पर क्या कहा?
वहीं अब अमेरिका ने बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित सोशल मीडिया से बढ़ते विवाद को देखते डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास किया है। सूत्रों के मुताबिक भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत एक महान देश है, जहां शीर्ष पद पर मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।
किसने दिया था भारत के खिलाफ बयान
गौरतलब है कि ये बयान रुढ़िवादी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज ने दिया था। और डोनाल्ड ट्रंप ने इस बयान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया। पोस्ट में माइकल सैवेज के बयान में लिखा था, 'यहां एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से ले आते हैं। इन्हीं प्रवासियों की वजह से अमेरिका के लोगों को नौकरी पाने में मुश्किलें आती हैं। उनका ऐसा मानना है कि प्रवासी अमेरिकियों की नौकरी छीन रहे हैं।'
Written By: Geeta Sharma