भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत पर बड़ा दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है, ये बात अलग है कि पिछले विधानसभा चुनाव से भी हमने 1700 वोट ज्यादा पाए हैं... लोकसभा के बाद, विधानसभा के उपचुनाव में न केवल बुधनी की भाजपा की सीट हमने अपने पास रखी बल्कि अमरवाड़ा की कांग्रेस की सीट भी हमने जीती थी... लोकतंत्र में चुनाव इसी बात के लिए हैं। हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी बात रखी, जनता ने जो निर्णय दिया उसे हम स्वीकार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में हम और अधिक ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे।"

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करारी शिकस्त दी है। इस सीट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर युवा नेता आशुतोष तिवारी को दिया गया था। कहा जाता है कि आशुतोष मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद थे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएं।कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा उप-चुनाव में नहीं चला मोदी का करिश्मा! जानें बांकीपुर और दतिया की हार के पीछे की वजह

 

Written By: Pradeep Singh