PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा जनता को साधने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने बंगाल के कटवा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर हमला किया। पीएम ने कहा कि भाजपा टीएमसी की क्रूर सरकार के भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र जारी करेगी। जिसमें टीएमसी सरकार की सच्चाई सामने आएगी। साथ ही टीएमसी के नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए मंत्रियों और स्थानीय विधायकों की मिलीभगत से हुई सुनियोजित लूट का आरोप लगायाा।
TMC सरकार के खिलाफ BJP लाएगी श्वेत पत्र
रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने बताया कि भाजपा टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और गिरोहों से जुड़े भ्रष्टाचार का कानूनी लेखा-जोखा सुनिश्चित करने के लिए श्वेत पत्र लाएगी। इसमें सरकार के 15 वर्षों का पूरा ब्यौरा होगा। भाजपा सरकार में ऐसे हर अपराध को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH पूर्व बर्धमान(पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी की गारंटी TMC के भय को हटाकर भरोसे में बदलने की है। ये गारंटी पूरी कैसे होगी ये भाजपा के घोषणा पत्र में है। भाजपा भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर एक व्हाइट पेपर… pic.twitter.com/vCgG4dyFDi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2026
भाजपा के बढ़ते समर्थन को देख घबराई टीएमसी
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा के लिए बंगाल के बढ़ते समर्थन को देखते हुए टीएमसी घबरा गई है। टीएमसी जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का काम रही है। लकेकिन आप निश्चिंत रहें क्योंकि भाजपा उनके भ्रष्टाचार के अड्डे को बंद करने वाली है। मैं विशेष रूप से बंगाल की सभी बहनों और बेटियों को आश्वस्त करने आया हूं कि भाजपा ने महिलाओं के लिए 3,000 रुपये प्रति माह की घोषणा की है।
23 और 29 अप्रैल को बंगाल में चुनाव
23 और 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरण में होने वाले हैं। जिनके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होना है।
Writen By: Geeta Sharma