Tamil Nadu Election 2026: भाजपा ने 14 अप्रैल मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, बीजेपी नेता के. अन्नामलाई और तमिलइसई सौंदरराजन मौजूद थे। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने घोषणापत्र तमिल नव वर्ष के अवसर पर जारी करने का फैसला लेकर एक अच्छा कदम उठाया है।
जानें 'संकल्प पत्र' की खास बातें
1. घर की महिला मुखियाओं को हर महीने 2,000 रुपये, सालाना 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर
2. बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए हर घर को एक बार में 10,000 रुपये देने का वादा
3. घोषणापत्र में योग्य महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी
4. पार्टी ने पहली बार घर खरीदने वाली महिलाओं के लिए 3% स्टाम्प ड्यूटी में छूट
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: भाजपा ने आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रन, और भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद थे। pic.twitter.com/IMMrgD9Qaw
भ्रष्टाचार का रक्षक है DMK सरकार: नड्डा
वहीं शासन और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर, जेपी नड्डा ने DMK सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने DMK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तमिलनाडु में नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों में 51% की वृद्धि हुई है। खराब लॉ एंड आर्डर के साथ-साथ उन्होंने DMK पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाया। यहां तक DMK के कई नेताओं के नाम लिए और सत्ताधारी पार्टी को भ्रष्टाचार का रक्षक बताया।
तमिलनाडु में चुनाव कब है?
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यहां चुनाव एक चरण में होगा। मतदान 23 अप्रैल को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
Writen By: Geeta Sharma