बिहार के लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है—लंबे इंतज़ार के बाद दसवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। Bihar School Examination Board ने 29 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से मैट्रिक रिजल्ट घोषित कर दिया है। एक बार फिर बोर्ड ने तेजी दिखाते हुए अन्य राज्यों से पहले परिणाम जारी किए हैं। इस वर्ष की खास बात यह रही कि दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।
ये रही टॉपर्स की लिस्ट
बिहार बोर्ड मैट्रिक में कुल 139 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
- टॉप 5 में कुल 13 छात्र छात्राओं ने जगह बनाई।
- 6 से 10 नंबर तक कुल 126 छात्रों ने जगह बनाई
- पुष्पांजली कुमारी और सबरीन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। (दोनों छात्राओं ने 98.40% (492 अंक) हासिल)
रिजल्ट कैसे और कहां देखें
छात्र अपने परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स—biharboardonline.org और biharboardonline.bihar.gov.in—पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। अधिक संख्या में छात्रों के एक साथ लॉगिन करने से साइट धीमी हो सकती है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करना बेहतर रहेगा।
पिछले साल का प्रदर्शन
अगर पिछले वर्ष की बात करें, तो टॉप-10 सूची में कुल 123 छात्रों ने जगह बनाई थी। इनमें 60 लड़कियां और 63 लड़के शामिल थे। यह आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्र भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
मेधा दिवस पर सम्मान
बिहार में हर साल 3 दिसंबर को ‘मेधा दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमें मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है।
टॉपर्स के लिए इनाम
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाते हैं। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा लैपटॉप, ई-बुक रीडर और प्रशस्ति पत्र देकर भी छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे आगे की पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Written By Toshi Shah