Suvendu Adhikari on PA Murder: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। 6 मई बुधवार की रात को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या पर कहा?
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को हुई चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राज्य की राजनीति को झकझोर कर रख दिया। गुरुवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर मध्यमग्राम के अस्पताल से उनके घर लाया गया, जहां परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना पर सुवेंदु अधिकारी ने गहरा दुख जताते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: The mortal remains of Chandranath Rath, PA of BJP leader Suvendu Adhikari, were brought from the hospital in Madhyamgram to his residence.
— ANI (@ANI) May 7, 2026
He says, "No matter how much we condemn the way this murder was carried out, it is not enough. He… pic.twitter.com/rNusFawpG9
उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ रथ उनके करीबी सहयोगी थे और राजनीतिक दुश्मनी के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। अधिकारी ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
क्या था पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार,चंद्रनाथ रथ गुरुवार रात करीब 10:20 बजे विधानसभा का काम खत्म कर अपनी एसयूवी से माइकलनगर स्थित घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में एक बिरयानी दुकान के पास पहुंची,तभी अचानक एक चारपहिया वाहन ने उनकी कार को रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते,दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर गाड़ी के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चश्मदीदों के अनुसार,हमलावरों ने हेलमेट तक नहीं पहन रखा था,जिससे साफ है कि वे बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने आए थे।
मामले के जांच में जुटी है पुलिस
इस गोलीबारी में चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में चार गोलियां लगीं। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीने,पेट और पैर में गोलियां लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने रथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं,बेरा का दूसरे अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी 4 गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Written By: Geeta Sharma