यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया से अलग राजनीति की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है। उनसे उम्मीद लगाना मतलब आसमान में भैंस को उड़ाना के बराबर है।

ओम प्रकाश का अखिलेश यादव पर तंज

बता दें, ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा,'अखिलेश यादव जिन्ना को आदर्श मानने वाले और ऑपरेशन सिंदूर में देश के 11 लड़ाकू विमानों के गिरने का देश विरोधी झूठ परोसने की राजनीति करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद उनके पास बचा ही क्या है, सिर्फ महल और अकूत रुपया पैसा बचा है।

'जनता की गाढ़ी कमाई खर्च कर रहे अखिलेश'

आगे यह उन्होंने यह भी बताया कि अखिलेश यादव 10 साल पहले मुख्यमंत्री थे,लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई को निचोड़कर जुटाए गए धन से किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं। अखिलेश जी की पूरी राजनीति अफवाह पर आधारित है। अखिलेश जी से कोई अपेक्षा भी नहीं करता। जिस व्यक्ति की राजनीति ही ट्विटर, एसी और पीसी पर निर्भर हो, उनसे समाज के लिए राजनीति की अपेक्षा करना मूर्खता होगी।

'अखिलेश से उम्मीद मतलब भैंसों को आसमान में उड़ाने जैसा'

ओम प्रकाश ने अंत में कहा कि अखिलेश से अलग राजनीति की उम्मीद करना मतलब भैंसों को आसमान में उड़ाने जैसा है। और अखिलेश आसमान में भैंस उड़ा भी रहे हैं। आगे कहा कि ओम प्रकाश राजभर जमीन पर भैंस चरा सकता है, लेकिन आसमान में भैंस उड़ाने की कला में सैफई कुनबा ही पारंगत है।

Written By: Geeta Sharma