सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा कि बंगाल का रिजल्ट देख अखिलेश यादव बेहोश हो गए,वह 4 घंटे तक बेहोश रहे। क्योंकि इनको पता है कि इन्हें सत्ता में वापस आना नहीं है। ममता बनर्जी और अखिलेश यादव दोनों ही संविधान को नहीं मानते हैं,इसलिए कोलकाता जा रहे हैं।
बिहार, पश्चिम बंगाल में दगे कारतूस हैं: राजभर
आगे RJD से लेकर TMC पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली सभी दगे हुए कारतूस हैं। साथ ही I-PAC पर राजभर ने कहा कि कोयला घोटाले का पैसा था। अब पश्चिम बंगाल में सरकार नहीं रहीं तो कॉन्ट्रैक्ट खत्म भी हो गया।
'पीडीए तो सिर्फ डिंपल और अखिलेश हैं'
ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव, बंगाल जा रहे हैं तो झालमुड़ी खाकर आइएगा। दीदी बहुत अच्छा बनाती हैं। अखिलेश के पीडीए फॉर्मूले पर भी तर्क देते हुए कहा कि इनका पीडीए तो सिर्फ डिंपल और अखिलेश हैं।
'अखिलेश यादव से कह दीजिए कि सच बोलें'
ओपी राजभर ने ये भी बताया कि कहा कि टीपू भैया, कांग्रेस के साथ मिलकर यूपी में सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे हैं लेकिन 20 साल मौका नहीं मिलेगा। अखिलेश कह रहे हैं कि फंड की कमी है। और ये कमी बढ़ती जाएगी। वे कह रहे थे कि जो ज्योतिषी कहेंगे, वही करेंगे। ज्योतिषी, अखिलेश यादव से कह दीजिए कि सच बोलें। पश्चिम बंगाल के नतीजों को पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है।
Written By: Geeta Sharma