भारत में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हायर ने अपना नया प्रीमियम स्पार्टन AI टावर एयर कंडीशनर लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है। कंपनी ने इसमें AI-एटमॉक्स, स्मार्ट प्री-कूलिंग और सेल्फ-क्लीनिंग जैसी कई एडवांस टेक्नोलॉजी दी हैं। यह नया टावर AC उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हे दमदार कूलिंग के साथ स्मार्ट फीचर्स पसंद हैं।
AI टावर AC की कितनी कीमत है
जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 99,000 रुपये रखी गई है। यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। वहीं ग्राहक 20 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक और 1,994 रुपये प्रतिमाह की आसान EMI का लाभ भी उठा सकते हैं।
10 सेकंड में होगी कूलिंग
हायर स्पार्टन AI टावर AC की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुपरसोनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी है। कंपनी का दावा है कि यह एसी केवल 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है, जो दूसरे एसी के मुकाबले 20 गुना तेज है। गर्मी में यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बता दें, यह टावर डिजाइन, पर्ल व्हाइट लग्जरी गोल्ड फिनिश में आता है। कंपनी का कहना है कि यह एसी सिर्फ कूलिंग डिवाइस नहीं, बल्कि आपके घर के इंटीरियर का भी अहम हिस्सा बन सकता है।
AI-एटमॉक्स के साथ स्मार्ट कूलिंग
हायर ने इस एसी में AI क्लाइमेट कंट्रोल 2.0 दिया है, जो आपके कमरे के तापमान, बाहर के मौसम और रियल टाइम कंफर्ट पैटर्न को समझकर ही कूलिंग सेट करता है। इस एसी की AI प्री-कूलिंग फीचर बेहद खास है। जैसे ही आप 100 मीटर के दायरे में पहुंचते हैं, एसी अपने आप चालू होकर कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है। इससे घर पहुंचते ही आपको तुरंत आराम मिलता है। इसमें किसी टाइमर या मैनुअल सेटिंग की जरूरत भी नहीं पड़ती।
सेल्फ-क्लीनिंग और कीमत, दोनों में प्रीमियम अनुभव
हायर स्पार्टन AI टावर एसी में AI IDU फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन और AI ODU साइक्लोन क्लीन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इंडोर यूनिट को जरूरत पड़ने पर खुद साफ किया जा सकता है। वहीं, आउटडोर यूनिट हर बार बंद होने के 15 सेकंड बाद रिवर्स एयरफ्लो से खुद को साफ करती है। इससे कूलिंग बेहतर रहती है और बिजली की खपत भी कम होती है।
Written By: Geeta Sharma