कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा के बाद अब नेता सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला की मुश्किलें बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी पुलिस ने सुरजेवाला को एक आधिकारिक समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। पहले पवन खेड़ा और अब सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला पर असम पुलिस की कार्रवाई से कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

खेड़ा से पूछताछ के बाद जांच के दायरे में सुरजेवाला

सूत्रों से के मुताबिक, गुवाहाटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को 23 मई को पेश होने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि यह समन सीधे तौर पर उस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़ा है। जिसमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से कुछ दिन पहले ही असम पुलिस ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। खेड़ा से हुई लंबी पूछताछ के बाद बयानों के आधार पर सुरजेवाला को जांच के दायरे में लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद शुरू हुआ। 5 अप्रैल को हुई,जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली और गुवाहाटी में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की पत्नी पर कई आरोप लगाए। खेड़ा ने दावा किया कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास 3 विदेशी पासपोर्ट हैं। साथ ही अमेरिका में उनकी लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की एक बेनामी कंपनी संचालित है। जिसके बाद इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और मानहानिकारक बताते हुए रिनिकी भुइयां सरमा ने गुवाहाटी में पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई। शिकायत में मानहानि सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गईं। FIR दर्ज होने के बाद असम पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। 7 अप्रैल को असम पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और पवन खेड़ा के आवास पर छापेमारी की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने खेड़ा से करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की।

सुरजेवाला शिकंजे में कैसे आए?

अब इस मामले में कांग्रेस सासंद रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम भी सामने आया है। असम पुलिस ने उन्हें भी समन भेजा है। माना जा रहा है कि पुलिस यह जानना चाहती है कि 5 अप्रैल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की रणनीति और आरोपों की तैयारी में उनकी क्या भूमिका थी। 23 मई को होने वाली पूछताछ को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि असम सरकार का कहना है कि कानून अपना काम कर रहा है। अब सबकी नजरें इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Written By: Geeta Sharma