Rajat Patidar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को मात दी थी और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाई थी।
इस जीत के बाद रजत पाटीदार का नाम आईपीएल के उन कप्तानों में दर्ज हो गया, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो बार चैंपियन बनाया था। इस लिस्ट में पाटीदार के अलावा मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं। अब आईपीएल के बाद रजत पाटीदार की नजर इस ट्रॉफी को जीतने पर होगी।
30 अगस्त को खेलेंगे सेमीफाइनल मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दलीप ट्रॉफी 2026 में कप्तानी करते नजर आएंगे। उनको सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया है और उनकी टीम का सामना 30 अगस्त 2026 को ईस्ट जोन से होगा।
सेंट्रल जोन ने पिछले सीजन खिताब जीता था, जिसकी वजह से उनको सीधे सेमीफाइनल मैच खेलने का मौका मिलेगा। कप्तान पाटीदार सेंट्रल जोन को इस बार लगातार दूसरी बार खिताब जिताना चाहेंगे, क्योंकि दलीप ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी में सेंट्रल जोन ने ही जीती थी। बता दें कि, ईस्ट जोन अपने पिछले मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रन के बड़े अंतर से हराकर आ रही है।
ये भी पढ़ें- दिग्गज गेंदबाज से उठा कप्तान शुभमन गिल का भरोसा! 22 में से गंवाए 18 DRS, एक भी नहीं हुआ सफल
सेंट्रल जोन के पास स्टार खिलाड़ी मौजूद
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन लगातार दूसरी बार दलीप ट्रॉफी का खिताब जीतने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है और इसका मुख्य खिलाड़ी उनके प्लेयर्स हैं। इस टीम में ऑफ स्पिनर सारांश जैन, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे और जीशान अंसारी शामिल हैं।
जबकि टीम की उप कप्तानी रिंकू सिंह के पास है। ऐसे में वह भी अपने पद के मुताबिक टीम की जीत में मुख्य योगदान देना चाहेंगे। इनके अलावा विदर्भ के यश राठौड़, यूपी के आर्यन जुयाल और मध्य प्रदेश के अरशद खान से भी सेंट्रल जोन मैनेजमेंट को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
इन खिलाड़ियों से रहना होगा बचकर
दलीप ट्रॉफी 2026 का यह सेमीफाइनल काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि जहां सेंट्रल जोन के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं तो ईस्ट जोन में मोहम्मद शमी, कप्तान ईशान किशन, उप कप्तान वैभव सूर्यवंशी, मुकेश कुमार, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी टीम को पराजित करने का दम रखते हैं। ऐसे में यह हाई-वोल्टेज मैच प्रशंसक भूलकर भी मिस नहीं करना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘ऐसा करना मुश्किल है,’ वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट सपना हो सकता है चकनाचूर, पूर्व कप्तान ने दी बड़़ी नसीहत