अगर आप Jio सिम इस्तेमाल करते हैं और अपने मोबाइल नंबर की कॉल हिस्ट्री या कॉल यूसेज डिटेल देखना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या अनजान वेबसाइट का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। Jio अपने ग्राहकों को MyJio ऐप के जरिए कॉल यूसेज से जुड़ी जानकारी देखने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से आप तय समय अवधि की कॉल डिटेल भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

OTP से करें लॉगिन, फिर देखें कॉल डिटेल
कॉल हिस्ट्री देखने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलें और अपने Jio नंबर से लॉगिन करें। लॉगिन के दौरान आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करने के बाद आपका अकाउंट खुल जाएगा। इसके बाद Mobile सेक्शन में जाकर Check Usage विकल्प चुनें। यहां आपको अपने नंबर से की गई कॉल्स की यूसेज डिटेल दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें : पैरों से लिखकर लक्ष्मी ने बदली अपनी तकदीर, हौसलों के आगे झुकी दिव्यांगता

अगर आपको किसी खास तारीख या अवधि की जानकारी चाहिए, तो Statement विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। Jio के अनुसार, पिछले छह महीनों के भीतर किसी भी अवधि का अधिकतम 30 दिनों का यूसेज स्टेटमेंट देखा जा सकता है।

PDF में भी डाउनलोड कर सकते हैं रिकॉर्ड
MyJio ऐप का यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी है, जिनकी कॉल हिस्ट्री फोन से डिलीट हो गई है या जिन्हें किसी खास समय की आउटगोइंग कॉल्स का रिकॉर्ड चाहिए। जरूरत पड़ने पर यूसेज स्टेटमेंट को PDF के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है या ईमेल पर भी मंगाया जा सकता है, ताकि भविष्य में उसका इस्तेमाल किया जा सके।

OTP किसी के साथ शेयर न करें
Jio अकाउंट में लॉगिन करने के लिए मिलने वाला OTP पूरी तरह गोपनीय होता है। इसे किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। यदि कोई कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए OTP मांगकर कॉल हिस्ट्री निकालने का दावा करता है, तो सतर्क रहें। OTP साझा करने से आपके अकाउंट की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसलिए हमेशा केवल आधिकारिक MyJio ऐप का ही इस्तेमाल करें।

Written by Rozi Sinha