मेष राशि की पूरी होगी कोई इच्छा

आज साझेदारी के कामों में आपकी 'सूझबूझ'और मेहनत रंग लाने वाली है। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर लोगों का दिल जीतेंगे। लेकिन किसी विषय पर बहस की स्थिति भी बनती दिखाई दे रही है। इसलिए बातचीत के दौरान संयम बरते। आज आपके मन में जो इच्छा है वह पूरी होने से आपको खुशी होगी। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले तो फायदे में रहेंगे।

वृषभ राशि के विरोधी राह में डालेंगे बाधा

आज खर्च बढ़ने के कारण जेब पर असर पड़ेगा। आर्थिक मुद्दों में सोच-समझकर फैसला लें। आपके विरोधी राह में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन धैर्य व समझदारी से उन्हें हराने में सफल रहेंगे। वृषभ राशी के लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने का निर्णय भी ले सकते हैं इसके लिए लोन लेने पर भी योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा की तरफ से भी धन लाभ होगा या कोई अच्छी आर्थिक खबर मिलने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि अनजान लोगों पर ना करें भरोसा

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी और गर्व महसूस करवाएगी। लेकिन पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बन सकती है। यात्रा के समय आज अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। कोई छोटी बात मन परेशान कर सकती है,लेकिन कुल मिलाकर आपके अधिकांश काम सफलता के साथ पूरे होंगे।

कर्क राशि को मिलेगा माता-पिता का सहयोग

आज कर्क राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा। काम को लेकर यात्राए होंगी। सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होने के आसार है। आज कर्क राशि के लोगों को माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आपके काम पूरे होंगे। करियर में स्थिति मजबूत होगी केवल किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी, जो शाम तक घर के माहौल को खुशनुमा बना देगी।

सिंह राशि के सिंगल लोगों की खास व्यक्ति से होगी मुलाकात

सिंह राशि के लोगों को आज आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। कानूनी विषय को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके लिए कागजात और सलाह को लेकर सतर्क रहें। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी की योजना बना सकते है। आज सिंह राशि के सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। इसके साथ ही। कामकाज के रूके हुए काम भी गति पकड़ेंगे।

कन्या राशि पैसों से जुड़े मामलों में बरतें सावधानी

कन्या राशि के लोग आज नई ऊर्जा के साथ कुछ अलग करने वाले है। अपनी कार्यकुशलता और समझदारी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आज कन्या राशि के लोग नया वाहन खरीदने के लिए विचार कर सकते है। काम करने की आपकी क्षमता में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आज अच्छी सूचना मिलेगी। लेकिन पैसों के मामले में सावधानी बरतें की जरूरत है, खर्च कम करे।

तुला राशि के लोगों का बढ़ेगा खर्चा

तुला राशि के लोग आज भावनाओं से नहीं बल्कि समझदारी से फैसला ले। जल्दबाजी में उठाया कदम नुकसान दे सकता है। जीवनसाथी के साथ खूबसूरत समय बिताएंगे। रिश्ते में नजदीकी आएगी। लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में काम आएगी। सेहत भी आज परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि के परिवार में शादी-विवाह की पुरानी अड़चन दूर होगी

आज जोखिम लेकर कहीं भी पैसा और समय लगाने से बचे। कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति के बहकावे में ना आए। सही साझेदार से फायदा मिलेगा। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी कोई पुरानी अड़चन दूर होगी। आज किसी बात को लेकर बहसबाजी होगी इसलिए बोलने से पहले शब्दों का ध्यान रखें।

धनु राशि को आलस्य करना पड़ेगा भारी

आज धनु राशि के लोगों को आलस्य करना भारी पड़ेगा। काम को टालने से समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। घर के साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। लेकिन भाग्य का साथ मिलने से हर परिस्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आज विवाद की भी स्थिति बन रही है।

मकर राशि के लोगों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

आज मकर राशि के लोगों का राशिफल लाभ के अच्छे संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही पुरानी परेशानियां खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता आएगी। किसी नए शख्स से दोस्ती होगी जो आगे चलकर बेहतर साबित होगी। नए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। लेकिन जीवनसाथी की भावनाओं को समझना भी जरुरी है नहीं तो नाराजगी बनी रहेगी। लंबे समय से अटका धन वापस मिलेगा।

कुंभ राशि के लोगों की काम से जुड़ी बात को लेकर होगी बहस

कुभ राशि के लोगों का दिन आज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। काम से जुड़ी बात को लेकर आज आपकी बहस हो सकती है लेकिन आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास आपकी स्थिति को संभालेंगे। परिवार में तालमेल बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों पक्ष को आज मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे। अपने किए वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। विरोधियों की चाल को समझकर उन्हें मात देंगे।

मीन राशि के लोग अपनी समस्या का निकालेंगे समाधान

आज मीन राशि के लोग जीवन में संतुलन बनाकर चले। सोच-समझकर लिया फैसला आपको तरक्की की राह तक लेकर जाएगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिलेगा। अपनी किसी समस्या का समाधान निकालेंगे। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। नौकरी खोच रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

 

Written By: MADHVI TANWAR