UP News: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी कैबिनेट की विस्तार की खबरें सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में योगी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। कहा जा रहा है कि विस्तार में 6 नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। यानी की यूपी में विधायकों की संख्या के हिसाब से 60 मंत्री हो सकते हैं।
6 और मंत्री बनाए जा सकते हैं!
बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद यूपी में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और राज्यमंत्री रहे अनूप प्रधान वाल्मिकी सांसद बन गए। जबकि मुख्यमंत्री,2 उपमुख्यमंत्री समेत अभी मंत्रिमंडल में 54 सदस्य ही हैं। इनमें 21 कैबिनेट,14 स्वतन्त्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री शामिल हैं। इस तरह योगी मंत्रिमंडल में अभी 6 नए मंत्री बनाये जा सकते हैं। गौरतलब है कि पहले पार्टी आलाकमान कुछ मंत्रियों को हटाने पर विचार कर रहा था,लेकिन अब ऐसा नहीं किया जाएगा। केवल 6 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
पूजा पाल और मनोज पांडेय का नाम रेस में आगे
2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में सपा के 7 विधायकों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोटिंग की थी। इनमें से ही 2 मनोज पांडेय और पूजा पाल को मंत्री बनाया जा सकता है। मनोज पांडेय ब्राह्मण है और पूजा पाल OBC जाती से आते है।
भूपेंद्र चौधरी का मंत्री बनना तय
इसके अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे भूपेंद्र चौधरी का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा। वहीं कृष्णा पासवान,अशोक कटारिया को भी मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है।
दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री बने थे योगी
जानकारी के लिए बता दें, योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री बने थे। यूपी कैबिनेट का पहला विस्तार मार्च 2024 में हुआ था। वहीं अब 2027 में यूपी में विधानसभा का चुनाव है। तो ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का खास ध्यान रखा जा सकता है।
Written By: Geeta Sharma