Maharashtra News: महाराष्ट्र में कल्याण-अहिल्यानगर हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई। यह घटना रायते पुल पर हुई। जहां एक सीमेंट मिक्सर और यात्रियों से भरी एक ईको कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

जांच के अनुसार, यह ईको कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी। इस कार में करीब 12 यात्री सवार थे। कार तेज रफ़्तार से मुरबाद की ओर बढ़ रही थी। उसी वक्त रायते पुल पर विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और ईको कार आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भयानक हुआ कि पूरी कार चकनाचूर हो गई। इस वजह से यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राजमार्ग प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला, और तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन उनमें से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना से फैली सनसनी

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली गाड़ियों के मुद्दे को सामने ला दिया है। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही इस मामले का सच सामने आएगा।

 Writen By: Geeta Sharma