Nalanda Stampede News: बिहार के नालंदा से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। 31 मार्च मंगलवार की सुबह नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रध्दालुओं की मौत हो गई जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में शीतला मंदिर की है। जहां 31 मार्च मंगलवार को मंदिर मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में पूजा दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई। जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा कि सही व्यवस्था ने होने के कारण यह घटना हुई है। फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मंदिर परिसर को कराया गया खाली

घायल श्रद्धालुओं की संख्या 10 से 12 के आसपास बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद तुरंत मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

भगदड़ की घटना पर सम्राट चौधरी ने जताया दुख

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा के शीतला मंदिर में मची भगदड़ पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा, "नालंदा स्थित माता शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन श्रद्धालुओं की जान चली गई और जो घायल हुए, उन सभी के परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

केन्द्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

नालंदा के मां शीतला मंदिर भगदड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं PMO ने PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है साथ ही घायलों को 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति के दौरे से पहले घटी घटना

बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के दौरे पर आ रही हैं। 31 मार्च को नालंदा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजगीर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

 Writen By: Geeta Sharma