Ladakh News: लद्दाख से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लद्दाख के उपराज्यपाल ने 5 नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 नए जिलों के गठन के साथ ही अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या 7 हो जाएगी। इस फैसले को उन्होंने शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करने वाला बताया है।

5 नए जिलों के नाम

नुब्रा
शाम
चांगथांग
जांस्कर
द्रास 

'पांच नए जिलों के गठन के साथ अब 7 जिले हो जाएंगे'

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा- लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन। मैंने लद्दाख में 5 नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से मांग को पूरा किया जा रहा है। अब नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास-इन पांच नए जिलों के गठन के साथ, लद्दाख में अब 2 के बजाय 7 जिले हो जाएंगे। यह विकास प्रधानमंत्री के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है।

ऐतिहासिक निर्णय का वजह

अपनी पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, 'नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करेगा।

मैं इस ऐतिहासिक निर्णय से लद्दाख के प्रत्येक नागरिक को लाभान्वित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं। हम सब मिलकर एक उज्जवल, मजबूत और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।'

Written By: Geeta Sharma