रात के करीब 2 बजे की वो गहरी चुप्पी वाकई अलग महसूस होती है, जब अचानक मन में ये ख्याल आ जाता है कि शायद रिश्ता अब खत्म हो चुका है। उस समय दिमाग में यादें, उलझनें और थकान सब एक साथ घूमने लगते हैं। ऐसे हालात में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले थोड़ा रुककर सोच लेना जरूरी होता है।
कई पछतावा से बचें
अक्सर हम ब्रेकअप को सिर्फ एक भावनात्मक प्रतिक्रिया समझ लेते हैं, लेकिन अगर इसे थोड़ा शांत दिमाग और साफ नजरिए से देखा जाए, तो कई पछतावों से बचा जा सकता है। कई बार वही फैसला सही होता है जो मुश्किल तो लगता है, लेकिन आगे चलकर जरूरी साबित होता है।
कुछ इस प्रकार से सोचे
सबसे पहले खुद से ये सवाल करना चाहिए कि क्या ये सिर्फ मानसिक थकान है या सच में कोई गहरी समस्या है। काम का तनाव, पैसों की चिंता या घर की परेशानियां रिश्ते पर बोझ डाल सकती हैं, लेकिन अगर सोच, लक्ष्य और जीवन को देखने का तरीका ही अलग हो जाए, तो दूरी भी उतनी ही गहरी हो जाती है।
प्यार सिर्फ एक भावना नहीं केमिकल प्रोसेस भी
प्यार सिर्फ एक भावना नहीं है, बल्कि दिमाग और शरीर से जुड़ा एक केमिकल प्रोसेस भी होता है। जब रिश्ता टूटता है, तो शरीर भी उसी तरह प्रतिक्रिया देता है जैसे कोई आदत छूट रही हो। इसी वजह से अचानक सामने वाले को कॉल करने या वापस जुड़ने का मन करता है, जबकि वह सिर्फ एक जैविक प्रतिक्रिया होती है।
रिश्ते के सच को ऐसे समझे
एक तरीका यह भी है कि खुद को कल्पना में उस स्थिति में रखकर देखें, जैसे सब कुछ खत्म हो चुका है और आप अकेले हैं। अगर उस स्थिति में दुख के साथ-साथ हल्की राहत भी महसूस होती है, तो यह संकेत हो सकता है कि रिश्ता पहले ही अंदर से खत्म हो चुका था।
खुद के साथ करें सवाल
रिश्ता खत्म करना सिर्फ भावनाओं का निर्णय नहीं होता, इसमें जिंदगी के कई पहलू जुड़े होते हैं। जैसे पैसे, दोस्त, दिनचर्या और आदतें। कई लोग इन्हीं बदलावों के डर से पुराने रिश्ते में वापस चले जाते हैं। आखिर में सबसे जरूरी बात यह है कि क्या आपने अपनी बात ईमानदारी से और सही तरीके से सामने रखी थी? अगर आपने अपनी जरूरतें और तकलीफें खुलकर नहीं बताईं, तो मन में हमेशा “अगर ऐसा किया होता” वाला सवाल रह जाता है। इसलिए कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले खुद के साथ पूरी तरह ईमानदार होना बहुत जरूरी है।
Written By Toshi Shah