लाइफस्टाइल
Simple Aloo Chips Recipe : बारिश में बनाएं कुरकुरे आलू चिप्स, ना-सुखाना-ना उबालना, 10 मिनट में तैयार
बारिश का मौसम आते ही हम सभी को कुछ क्रिस्पी खाने का मन होता हैं और ऐसे में अगर घर पर बने कुरकुरे आलू चिप्स मिल जाए तो हमारा दिन बन जाता हैं। तो आइये जानते है कि घर पर 10 मिनट में कुरकुरे आलू चिप्स कैसे बनाए.....
आलू चिप्स का नाम सुनते ही सभी का दिल खुश हो जाता है चाहे बच्चे हो या बुढ़ें सभी को आलू चिप्स काफी पसंद आते हैं. बच्चों की ब्रथ डे पार्टी हो या ट्रेन में यात्रा करनी हो हम अक्सर चिप्स का पैकेट खरीद ही लेते हैं। वही छोटी-मोटी भूख शांत करना हो या मूड ताजा करना हो आलू चिप्स सबकी पहली पसंद होते हैं। इन्हें खाने पर तुरंत ऊर्जा भी मिलती है तो कई बार हमें घर पर भी आलू चिप्स बनाने की इच्छा होती है।
घर पर कुरकुरे आलू चिप्स कैसे बनाए
कई बार मन में सवाल आता है कि बच्चों को चिप्स क्यों पसंद आते हैं? आखिर बच्चे इसे खाने की जिद क्यों करते हैं? दरअसल, आलू चिप्स में नमक-फैट और कुरकुरापन का अनोखा मेल होता है। यह स्वाद दिमाग में खुशी देने वाले हॉर्मोन (डोपामाइन) को बढ़ाता है। इससे चिप्स खाने की इच्छा बार-बार होती है। वैसे तो गर्मियों में आमतौर पर आलू चिप्स बनाएं जाते हैं, लेकिन परंपरागत तरीका काफी थका देने वाला होता है। हालांकि बदलती लाइफस्टाइल में अब सिर्फ 10 मिनट में ही घर पर कुरकुरे आलू चिप्स आप बना सकते हैं।
इन्हें बनाना बेहद आसान हैं. आलू कैसे पकाने हैं, कैसे स्लाइस करने हैं, इसमें मसाले कौन-कौन से इस्तेमाल होते हैं, आइये जानते हैं.
सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के मीडियम साइज के तीन आलू ले लीजिए। तीनों को अच्छे से छीलकर पानी में डाल दें। फिर चिप्स बना लीजिए. अगर आपके डिजाइन वाली मशीन हो तो सबसे बढ़िया, यानी आलू को अच्छे से स्लाइस कर लें. स्लाइस्ड पीस को तीन-चार बार अच्छे से पानी में धो लें।
अब एक साफ सूती का कपड़ा लीजिए और उसमें आलू के स्लाइस्ड पीस को 5 मिनट के लिए रख दीजिए। कपड़े से आलू की नमी सूख जाएगी। अब टिश्यू पेपर आलू के ऊपर रख दीजिए, इससे नमी दूर हो जाएगी जिससे इन्हें सुखाने-धूप लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हालांकि अगर नमी दूर नहीं होगी तो आलू चिप्स किनारे पर लाल हो जाएंगे और बीच में कच्चे रह जाएगें। यानी आलू चिप्स की नमी को दूर करना बहुत जरुरी है। इसके बाद गैस पर कढ़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। कढ़ाई को तेज आँच पर गर्म होने दें ताकि चिप्स कुरकुरी बनें। उसके बाद तेल को गर्म होने दें। अब एक कटोरी में थोड़ा पानी का घोल लें और उसमें दो चुटकी नमक डाल दें। नमकीन वाले सादा चिप्स बनकर तैयार हैं।
मसालों से बनाए चटपटा
अगर आपको नमकीन वाले सादा चिप्स को चटपटा बनाना हो तो आप इसमें और मसाले मिला सकते हैं। जैसे आप हल्की सी लाल मिर्च पाउडर, पुदीना पाउडर, चार्ट मसाला मिक्स कर सकते हैं साथ ही अगर नमक कम हो तो स्वादानुसार थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। उसके बाद चिप्स को एक एयर टाइट डिब्बे में डालकर अच्छे से मिला लें।
एड करें फ्लेवर
आप चाहें तो प्याज का पाउडर मिला सकते हैं। इससे अनियन फ्लेवर के चिप्स तैयार हो जाएंगे या फिर आप चाहें तो नूडल मसाला चिप्स में मिला लें। साथ ही जो फ्लेवर आपको पसंद हो, आप वो फ्लेवर चिप्स में मिला सकते है और उसी के हिसाब से कुरकुरे चिप्स तैयार हो जाएगें।
बाद में इन्हें एक जिप लॉक पैकेट या एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लीजिए। दो-तीन हफ्ते खराब नहीं होंगे। बस हवा नहीं लगनी चाहिए। इस तरह से आपके बाजार जैसे कुरकुरे आलू चिप्स घर पर ही बनकर तैयार हो जाएंगे।
Written By: Shivani Gupta
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।