रक्षाबंधन पर अगर आप अपने बहनों को कुछ उपयोगी और खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो होम अप्लायंस और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। ये गैजेट्स न सिर्फ घर के काम को आसान बनाते हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में काफी मददगार भी साबित होते हैं। आजकल एयर फ्रायर, स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे प्रोडक्ट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये आधुनिक उपकरण समय बचाने के साथ-साथ घर के कामों को भी आसान बना देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही गिफ्ट ऑप्शंस के बारे में।

एयर फ्रायर

एयर फ्रायर इन दिनों किचन का एक लोकप्रिय इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बन चुका है। इसकी मदद से कम तेल में फ्राई और रोस्टेड फूड तैयार किया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो स्वाद के साथ हेल्दी खाना पसंद करते हैं। मार्केट में एयर फ्रायर की शुरुआती कीमत करीब 3 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। अलग-अलग ब्रांड और फीचर्स के हिसाब से इनकी कीमत बढ़ सकती है। रक्षाबंधन पर यह एक उपयोगी और बजट फ्रेंडली गिफ्ट साबित हो सकता है।

स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर

अगर आप कोई प्रीमियम और स्मार्ट गिफ्ट देना चाहते हैं तो रोबोट वैक्यूम क्लीनर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये डिवाइस घर की सफाई को काफी आसान बना देते हैं। कई रोबोट वैक्यूम क्लीनर झाड़ू लगाने के साथ-साथ पोछा भी लगा सकते हैं। मार्केट में Dreame, Dyson और अन्य कई कंपनियों के रोबोट वैक्यूम क्लीनर उपलब्ध हैं। इनमें स्मार्ट नेविगेशन और ऑटो क्लीनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है।

इलेक्ट्रिक कुकर

रक्षाबंधन पर इलेक्ट्रिक कुकर भी एक काम का गिफ्ट साबित हो सकता है। इसमें चावल, दाल, सांभर और कई तरह के व्यंजन आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। खासतौर पर व्यस्त लोगों के लिए यह किचन में काफी सुविधाजनक उपकरण है। मार्केट में इलेक्ट्रिक कुकर अलग-अलग बजट में उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत करीब 1500 रुपये से शुरू होती है। वहीं ज्यादा फीचर्स और बेहतर क्षमता वाले मॉडल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।