Home Cooking : सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है। जिसे हम लोग अपने आम जीवन में भी अपनाते हैं। फिर चाहे वह किसी नई टेक्नोलॉजी के बारे में हो या पिर किसी घरेलू विष्य से जुड़ी कोई बात हो। कुछ छोटी-छोटी वायरल किचन हैक्स को अपनाकर हम अपना समय, पैसा और अन्य जरूरत को पूरा करते हैं। कुछ वायरल चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अपनाकर अपना काम आसान कर लेते हैं। लेकिन कई बार कुछ चीजे ऐसी होती हैं जिनपर यकीन करना बेहद मुश्किल होता है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विष्य बना हुआ है। जिसे देखने वाला हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में पूड़ी, पकौड़ा या पापड़ तलने से ठीक पहले गरम तेल में अदरक का छोटा टुकड़ा डाला जा रहा है। आखिर ऐसा करने के पीछे क्या वजह है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गरम तेल में अदरक का टुकड़ा डालने के पीछे आखिर क्या कारण है?


पूड़ी-पकौड़े तलते समय आखिर क्यों तेल होता है काला?

घर पर जब भी हम तेल में पूड़ी-पकौड़े तलते हैं तो तेल में आटा, बेसन, मैदा या फिर मसाले के बेहद छोटे टुकड़े गिर जाते हैं। जैसे जैसे तेल गरम होने लगता है। वैसे ही गरम तेल में पड़े टुकड़े काले पड़ने लगते हैं। इसी वजर से तेल काला और गंदा दिखाई देने लगता है। जो सेहत के लिए भी सही नहीं। क्योंकि यही छोटे-छोटे टुकड़े तेल में तलने के दौरान पूड़ी और पकौड़ों के साथ चिपकता है।

अदरक डालने के पीछे क्या है असली वजह?

वायरल किचन हैक की अगर बात करें तो वीडियो को देखकर लोग गरम तेल के अंदर अदरक का टुकड़ा डाल रहे हैं। अदरक का छोटा टुकड़ा डालने के बाद तेल में पूड़ी या पकौड़े तले जा रहे हैं। दरअसल वायरल हैक के मुताबिक अदरक का टुकड़ा तेल को काला नहीं होने देता और तेल से जब आप तली गई चीज को बाहर निकालते हैं, तो वह साफ निकलेगी।

लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है। अदरक डालने से तेल में मौजूद जले हुए आटे और बेसन के कण गायब हो जाते हैं। अगर तेल में पहले से गंदगी है तो उसे निकालने का सही तरीका तेल को छानना ही बेहतर है।

अदरक का टुकड़ा क्या तेल से गायब कर देता है पकौड़ों की महक?

वायरल हैक के मुताबिक जिन लोगों को पकौड़ो व पूड़ियों की महक अच्छी नहीं लगती। उसके लिए तेल में अदरक का टुकड़ा बड़ा चमत्कार माना जा रहा है। बचे हुए तेल को फिर से इस्तेमाल करना हर मध्यम वर्ग के परिवार में किया जाता है।

कई बार समोसे, पकौड़े या मछ्ली के शौकिन लोग उसी तेल को फिर से इस्तेमाल करते हैं। लेकिन तेल में उन चीजों की महक आती है। ऐसे में अदरक इस महक को सोख लेता है। अदरक तेल के फ्लेवर को व्यूट्रलाइज कर स्मेल फ्री करता है।

क्या अदरक वाला हैक करता है काम?

अदरक डालना महज एक किचन ट्रिक से ज्यादा और कुछ नहीं है। इसे तेल साफ करने का एक जरिया माना जा सकता है। लेकिन तेल को साफ रखने के लिए सही सही टेंपरेटर, कम कण और तेल छानने की प्रक्रिया ही सबसे बेहतर है। इसलिए अगली बार पूड़ी या पकौड़े बनाने के बाद बचे हुए तेल को अदरक का टुकड़ा डालकर साफ करने का भरोसा आप बिलकुल भी नहीं करना।


यह पढ़ें: Explainer: आर्मी से राष्ट्रपति भवन तक: कौन हैं मेजर नव्या शेखावत, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बनी ‘परछाई’?