दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का दावा है कि वह लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन करेगी। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सौरव दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही ये बात
CJP नेता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आंदोलन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया, उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर और उसके आसपास लोगों से मुलाकात होगी। दास ने इसे लंबी लड़ाई बताते हुए कहा कि यह देश, लोकतंत्र और जेन-जी के भविष्य को बचाने की लड़ाई है, उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनने तक संघर्ष जारी रखने की बात भी कही।
मुंबई से दिल्ली पहुंचे CJP के नेता
प्रदर्शन की तैयारियों के बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए आंदोलन को ‘जंतर-मंतर 2.0’ नाम देते हुए चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा है।
It’s a fight to reclaim our country! It’s a fight to save our democracy! It’s a fight for the future of us Gen-Zs! Incredibly proud of my generation. We will fight till we ensure a corruption-free system. See you all in and around Jantar Mantar in a few hours! It’s a long fight. 🇮🇳 #CockroachesAssemble
— Saurav Das (@SauravDassss) October 10, 2026
दिल्ली में कई जगह पाबंदियां
CJP के प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, करीब 23 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। जंतर-मंतर के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि दिल्ली की सीमाओं पर भी वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर आंदोलन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-किसी के रोके नहीं...
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इसके अलावा, 45 मेट्रो स्टेशनों के बंद होने, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के रद्द होने और जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस लगातार उद्घोषणा कर लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों की जानकारी दे रही है। फिलहाल, प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद CJP नेताओं के बयानों से साफ है कि पार्टी आंदोलन के जरिए अपनी मांगें उठाने की तैयारी में है।