PM Modi West Bengal Visit: पश्चिम बंगाल की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया। मौका था देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह का। 75 साल का सफर पूरा कर चुके इस प्रतिष्ठित संस्थान के मंच से प्रधानमंत्री ने भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य की तस्वीर पेश की। साथ ही युवाओं, नवाचार और आत्मनिर्भरता को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया।
75 साल का गौरवशाली सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि IIT खड़गपुर सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। जब इस संस्थान की शुरुआत हुई, तब देश आजाद हुआ ही था और पहला आम चुनाव भी नहीं हुआ था।
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आज जब हम विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के विकास में, देश के नवाचार प्रोफ़ाइल में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है। मुझे विश्वास है कि आप आज के आकांक्षी भारत के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।" सोर्स-डीडी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026
उस दौर में भारत को उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इंजीनियरों की जरूरत थी। बाद में इसी संस्थान के प्रतिभाशाली स्नातकों ने अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
डंके की चोट पर गरीबी को चुनौती
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गरीबी उन्मूलन और सरकारी नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी को स्थायी समस्या मान लिया गया था, लेकिन उनकी सरकार ने इस सोच को चुनौती दी।
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " भारत ने डंके की चोट पर कहा 'Break the Limits. Unlock the Possibilities.' 20 साल पहले तक हमारे देश में गरीबी को एक स्थायी समस्या माना जाता था। पांच दशक पहले लाल किले से गरीबी मिटाने के नारे लगाए जाते थे। लेकिन, जब भी नीतिगत स्तर पर कदम उठाने की बात आती, तो पूरा सिस्टम उस मामले को फाइलों में ही दबा देता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि उस समय यह सोच बनी हुई थी कि गरीबी को कभी खत्म नहीं किया जा सकता, खासकर हमारी इतनी बड़ी आबादी को देखते हुए। किसी ने भी गरीबी को वास्तव में खत्म करने के लिए सही नीतियां लागू करने की हिम्मत नहीं की। जब हम पहली बार सत्ता में आए, तो मैंने लाल किले से घोषणा की कि मैं गरीबों के लिए शौचालय बनवाऊंगा। संसद में लोगों ने इसका मजाक उड़ाया और पूछा, "यह कैसा प्रधानमंत्री है? वह शौचालय बनवाने की बात कर रहा है।" ऐसे लोग यह समझ ही नहीं पाए कि शौचालय कितना जरूरी है, गरीबों के लिए, और खासकर गरीब महिलाओं और माताओं के लिए यह कितना अहम है..." सोर्स-डीडी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026
गरीबों के लिए शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाएं गरीबों, खासकर महिलाओं के सम्मान और गरिमा से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री ने 'Break the Limits, Unlock the Possibilities' का मंत्र भी दिया।
युवाओं से विकसित भारत की उम्मीद
प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक का सफर ही विकसित भारत के निर्माण की असली ऊर्जा है। IIT खड़गपुर का 75 वर्षों का अनुभव देश के नवाचार और विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवा प्रतिभाओं से देश के सपनों को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक का सफर ही विकसित भारत के निर्माण की असली ऊर्जा है। जब IIT खड़गपुर ने अपनी यात्रा शुरू की तब भारत की आजादी नई-नई थी। देश में पहला आम चुनाव भी नहीं हुआ था। उस समय देश को अपनी उद्योगऔर आधारभूत संरचना के लिए इंजीनियर्स की जरूरत थी। जैसे-जैसे देश की वैज्ञानिक क्षमताएं बढ़ी, यहां के स्नातकों ने हमारे अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।" सोर्स-डीडी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026
75 वर्षों की उपलब्धी
कुल मिलाकर, IIT खड़गपुर की प्लेटिनम जुबली के मंच से प्रधानमंत्री का संदेश साफ था,भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नए विचार, तकनीक, नवाचार और युवा शक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। 75 वर्षों की उपलब्धियों के साथ अब IIT खड़गपुर की नजरें भविष्य की नई चुनौतियों और नई संभावनाओं पर हैं।
#WATCH खड़गपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "IIT खड़गपुर के इस प्लैटिनम जुबली समारोह में आज मेरे सामने भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य सब कुछ जुड़ा है। एक बहुत ही प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी पीढ़ी यहां मौजूद है। आज हम सब इस संस्थान के 75 सालों की यात्रा को मनाने के लिए, इनकी परंपरा का सम्मान करने के लिए यहां पर सब एकत्रित हुए हैं। अपनी स्थापना के 75 सालों में IIT खड़गपुर ने बहुत सारे मील के पत्थर बनाए हैं। इन 75 वर्षों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है और इस बदलाव के हर दौर में देश के पहले IIT के तौर पर IIT खड़गपुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं यहां सभी को बधाई देता हूं।" सोर्स-डीडी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 21, 2026
ये भी पढ़ें: पहले लड़के करते थे प्रपोज, अब लड़कियां क्यों कर रहीं पहल?