नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी की 'समझौता करने वाले प्रधानमंत्री' वाली टिप्पणी पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस से चार सवाल पूछते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध में मिली हार के लिए माफी मांगने की चुनौती दी है।

APEC समिट को लेकर PM मोदी पर उठे सवाल

दरअसल, राहुल गांधी ने चीन में APEC समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।

1962 के चीन-भारत युद्ध का किरेन रिजिजू ने किया जिक्र

दरअसल, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी से 1962 के चीन-भारत युद्ध, ऐतिहासिक गरीबी और भारत की पिछली आर्थिक स्थिति को लेकर चार सवाल पूछे हैं। रिजिजू ने कांग्रेस नेता पर भारत की ग्लोबल इमेज खराब करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टी को X पर चार सवालों के जवाब देने की चुनौती भी दी है। 

1962 में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर लिया 

अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि "मेरे गांव पर 1962 में चीन ने कब्जा कर लिया था। क्या कांग्रेस 1962 की बेइज्जती के लिए माफी मांगेगी? कांग्रेस ने भारत को एक गरीब देश बनाए रखा। क्यों? भारत को सपेरों की धरती क्यों कहा जाता था? भारत की इकॉनमी को हिंदू ग्रोथ रेट कहकर बेइज्जत क्यों किया गया?" रिजिजू ने कहा कि PM मोदी के प्रति राहुल गांधी की दुश्मनी देश के खिलाफ बयान देने तक पहुंच गई है। उन्होंने सवाल करते हुए कि क्या वह भारत के विपक्ष के नेता के तौर पर काम कर रहे थे या किसी दूसरे देश के। यह राहुल गांधी द्वारा चीन के शेनझेन में 19 नवंबर, 2026 को हुई ऐतिहासिक तीन-तरफ़ा मीटिंग की एक फ़ोटो शेयर करने के बाद आया है।

ये भी पढ़ें- भारत में खनिजों की आपूर्ति को लेकर सरकार की बड़ी रणनीति, FICCI बैठक में घरेलू संसाधनों को बढ़ावा देने की तैयारी