नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार 7, अक्टूबर को कहा कि, लोकसभा के करीब 300 सांसद मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने की इजाज़त नहीं दी गई। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने ऊपर दर्ज FIRs को लेकर कहा कि उनके खिलाफ अब तक 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं और वे 100 FIR तक से नहीं डरते। उन्होंने कहा, “हर FIR मेरे लिए एक मेडल की तरह है।”
विपक्ष का जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का प्लान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, चुनाव आयोग ने हमसे मुलाकात नहीं की। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते।, "इसलिए आज हमारा प्लान जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने का है। हम देश को बताना चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार सही तरीके से नियुक्त CEC नहीं हैं। ये लोग देश-विरोधी हैं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।"
हर FIR मेरे लिए "एक मेडल होगा": राहुल गांधी
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि उनके खिलाफ़ "100 FIR" दर्ज हों और हर FIR मेरे लिए "एक मेडल होगा"। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ़ पहले ही 45 FIR दर्ज हो चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि CEC ज्ञानेंद्र कुमार "हमारे लिए सही EC नहीं हैं"।इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और कुमार ने "लोकतंत्र को खत्म कर दिया है"।