नई दिल्ली: नई दिल्ली में आज 2, अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कई संगठनों ने प्रदर्शन की घोषणा की है। जिनमें आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत विभिन्न संगठन शामिल हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे शुक्रवार 2, अक्टूबर को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचें।

CEC, SIR के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का यह अपील मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए की गई है। यह विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग के कामकाज एवं मतदाता सूची के 'विशेष गहन संशोधन' (SIR) को लेकर किया जा रहा है।

वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही BJP

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, "आइए 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर चलें।" एक वीडियो संदेश में आतिशी ने कहा, "जब 1947 में भारत आज़ाद हुआ, तो हमें सबसे महत्वपूर्ण अधिकार वोट देने का मिला। जिसके तहत हम अपनी इच्छा से खुद अपने प्रतिनिधि को चुन सकते हैं। लेकिन आज, BJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ज़रिए हमसे वह अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है।