Abhijeet Dipke Detained: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले बड़ी खबर सामने आई है। प्रदर्शनकारी अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने विमान के अंदर से ही तीनों को हिरासत में लिया। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और हिरासत के कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।

'मैं डरने वाला नहीं हूं', अभिजीत दीपके का बयान
हिरासत में लिए जाने के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि गिरफ्तार होने वाले के लिए ही आया है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

 

CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त
CJP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई है और कई इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने पहले प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया था। फिलहाल, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।