नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार, 1, अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे से हागी, जिसको प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी संबोधित करेंगे।

PM जारी करेंगे स्मारक सिक्का और डाक टिकट

दरअसल, UPSC केंद्र सरकार की सेवाओं में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है। यह कार्यक्रम 1926 में स्थापित इसी यूपीएससी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया था। इस सालभर के समारोहों का समापन आज होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे।

‘100 लैंडमार्क जजमेंट्स’ पुस्तक का विमोचन करेंगे मोदी

इसके अलावा वे '100 लैंडमार्क जजमेंट्स: शेपिंग द पॉलिसीज ऑफ यूपीएससी एंड पब्लिक सर्विस कमीशंस इन इंडिया' नामक एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। जारी करेंगे। इस समारोह में देश भर के राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और यूपीएससी के अधिकारी सहित अन्य संबंधित लोग शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-ट्रंप-नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहदुरी को किया सलाम, बताया 'सच्चा हीरो'