फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया है। नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा हीरो बताया है।
ट्रंप-नेतन्याहू ने भारतीय पायलट की बहादुरी को किया सलाम
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय पायलट की दिलेरी और त्वरित कार्रवाई की वजह से विमान में सवार 174 लोगों की जान बच सकी। भारतीय पायलट ने चाकू लगने के बाद भी हमलावर का सामना किया और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्री और क्रू अंदर जा सके।
भारतीय पायलट ने हमलावारों का बहादुरी से किया सामना
दरअसल, बुधवार 30, सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में गंभीर सुरक्षा घटना हुई। जिसमें सह-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में हमला किया, जिसमें भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए। इसके बावजूद कैप्टन स्मित ने स्थिति का सामना किया और यात्रियों एवं चालक दल की मदद से हमलावर को काबू में करने में अहम भूमिका निभाते