देश
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की अपील के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- विपक्ष पहले ही दे चुका है समर्थन
प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में दिए गए "दिमागी नक्सल" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुले ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "इस बारे में आपको प्रधानमंत्री से ही पूछना होगा।"
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी राजनीतिक दलों से राज्य विधानसभाओं और लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए समर्थन की अपील के बाद एनसीपी (शरदचंद्र पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले ही महिला आरक्षण बिल का समर्थन कर चुका है और साल 2023 में यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया था।
महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका है
सुप्रिया सुले ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका है। हमने इसे पहले ही एकजुट होकर, एक आवाज और एक वोट के साथ पारित किया था। यह बिल संसद के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हुआ था।"
प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में दिए गए "दिमागी नक्सल" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुले ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "इस बारे में आपको प्रधानमंत्री से ही पूछना होगा।"
किसान और युवा मोदी सरकार के खिलाफ
वहीं, कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब महसूस हो गया है कि देश के किसान और युवा उनकी सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से सरकार अब उनके समर्थन में घोषणाएं कर रही है।
महिला आरक्षण को लेकर रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का विचार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने के नाम पर परिसीमन प्रक्रिया को जोड़ रही है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है।
रजनी पाटिल ने कहा, "प्रधानमंत्री को समझ आ गया होगा कि देश के युवा और किसान अब उनके खिलाफ जा रहे हैं। राहुल गांधी काफी समय से यह बात कह रहे हैं। महिला आरक्षण राजीव गांधी की पहल थी। हम महिला आरक्षण के नाम पर किए जा रहे परिसीमन का विरोध कर रहे हैं।"
कांग्रेस सांसद ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार महिला आरक्षण को लेकर गंभीर होती तो इसे अब तक लागू कर दिया गया होता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन को आगे बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बिल का इस्तेमाल कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी कि वे महिलाओं को राज्य विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए आगे आएं।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने किया राष्ट्रगीत का अपमान! सोनिया गांधी के वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
पीएम मोदी ने कहा कि देश की नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने पंचायतों, नगरपालिकाओं और नगर निगमों में महिलाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है।
Written By: Pradeep Singh
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।