Political News : दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्थिति को अत्यंत "खतरनाक और गंभीर" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो समूह देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। आपकी यह मंशा कभी कामयाब नहीं होगी।

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

उन्होंने स्वालिया निशाना साधते हुअ कहा, कौन कर रहा है? दो अराजक समूह। एक का नेतृत्व राहुल गांधी के 'इंडी एलायंस' द्वारा किया जा रहा है। दूसरे का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी, सीजेपी द्वारा किया जा रहा है।

नीतिन नवीन की यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है जब देश में व्यापक तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और एफआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

खतरनाक और गंभीर स्थिति हुई पैदा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहा है?

एक साथ तीनों को साधा

नितिन नवीन ने यह भी कहा कि, आपकी जो अराजकतावादी प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन इस देश में अधिक अस्थिरता पैदा कर सकता है; आपके यह मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

ये कौन लोग हैं? जिनको जनता ने नकार दिया है। चाहे राहुल गांधी का INDI गठबंधन हो या फिर अरविंद केजरीवाल हों और उनकी CJP हो।

विदेशी ताकतों के इशारे पर हो रहा काम

उन्होंने कहा जनता ने जब इनको नकार दिया, लोकतंत्र ने सजा दी तो उससे सीखने की जगह आपने इस देश को अस्थिर करने का इरादा बना लिया। मैं कहना चाहता हूं कि ये प्रयास कहीं न कहीं राजनीतिक उद्देश्यों के साथ-साथ विदेशी ताकतों के इशारे पर आप कर रहे हैं।