देश
15 अगस्त के पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, ईमेल के जरिये मिली बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। आतंकवादियों ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ई-मेल के जरिए धमकी भरा मेल भेजा हैं। जिसके बाद दिल्ली में बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। लाल किला, दिल्ली हाईकोर्ट और आईजीआई एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Delhi Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर हाई अलर्ट पर हैं। 15 अगस्त से एक दिन पहले दिल्ली को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वही धमकी के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है। लाल किला, दिल्ली हाईकोर्ट, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 समेत कई सरकारी और अहम जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि इस धमकी से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड मे हैं। धमकी भरे ई-मेल में दिल्ली हाईकोर्ट और जिला अदालत में धमाके के समय का भी जिक्र किया गया है। दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी नहीं है।
ईमेल के जरिए दी बम की धमकी
बता दें कि आतंकी सगठनों ने ईमेल के जरिए दिल्ली के हाई कोर्ट , लाल किला, ICI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी हैं। वहीं मेल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित हाई कोर्ट के कई आला अधिकारियो के लिए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
आतंकी संगठन बब्बर खालसा का नाम आया सामने
बता दें कि भेजे गए ईमेल में आतंकी संगठन बब्बर खालसा (Babbar Khalsa Parmar-Canada) का नाम लिखा हुआ है। साथ ही ई-मेल में पंजाब के जंडियाला गुरु समेत कई स्थानों का जिक्र भी किया गया है। वही ईमेल में ‘खालिस्तान’ और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का ज़िक्र करते हुए धमकी भी दी गई कि दिल्ली मेट्रो लाइनों और अंबाला से आने वाली ट्रेनों में भी धमाके हो सकते है।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के वीरों का सम्मान,योगी सरकार के पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति सम्मान; देखें पूरी लिस्ट
जांच में जुटी पुलिस , हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
वही धमकी भरे ई-मेल के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और सुरक्षा एजेंसियों को भी हाई अलर्ट पर रहने की सख्त हिदायत दे दी गई हैं। साथ ही धमकी वाले ई-मेल की जांच और भेजने वाले की पहचान की भी कोशिश जारी है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर धमकी के बाद सभी जगहों पर फायर टेंडर तैनात कर दिए गए हैं।
कहां-कहां बम की मिली धमकी?
जानकारी के मुताबिक मेल में दिल्ली के कई इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। जिसमें लाल किला ,दिल्ली हाईकोर्ट, SDM दफ्तर, दिल्ली कैंट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, एमबी साकेत ऑफिस, DM दफ्तर सहित इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 का भी नाम शामिल हैं ।हालांकि, अब तक की शुरुआती जांच में इन जगहों पर कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
Written By: Shivani Gupta
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।