आज देश का राजनीतिक माहौल गर्म है। क्योंकि आज तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने वाले हैं। देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (9 अक्टूबर 2026) घोषित किए जा रहे हैं, जिसकी मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। यह चुनाव पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय दोनों के लिए एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा (अग्निपरीक्षा) माना जा रहा है।

काफी दिलचस्प मोड़

आज देश तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों और असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धरपुरम (SC) विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है, जहां 6 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 3 अन्य विधानसभा सीटों के साथ उपचुनाव हुए थे।

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए थे। सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर टीकी है। यहां चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प मोड़ लेगा। असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और AIUDF के बीच सीधा नहीं बल्कि त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया है। इन नतीजों से 4 राज्यों में उपचुनाव की तस्वीर और पार्टी की मजबूती भी साफ हो जाएगी।

रूझान बताएंगे किसके पक्ष में होंगे नतीजे

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 5 विधानसभा सीटों के नतीजों आज सामने आ जाएंगे। सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर टिकी है। यहां चुनावी घटनाक्रम ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। नंदीग्राम में टीएमसी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद मुकाबले का समीकरण बदला।

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम-धारापुरम और पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट के नतीजे कुछ देर में आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले रुझान आएंगे। ये रुझान ही बता देंगे कि नतीजे किसके पक्ष में होंगे।

कैसा था हाल?

नंदीग्राम की बात करें तो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भाबनीपुर दोनों सीटें जीती थीं, लेकिन भाबनीपुर सीट उन्होंने बरकरार रखी, जिसके चलते उपचुनाव कराना पड़ा। भाजपा ने अधिकारी के पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है, जिनकी 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस के मिलन प्रधान को ममता बनर्जी का समर्थन प्राप्त है,

क्योंकि टीएमसी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपना नाम वापस ले लिया है। पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल,और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव हुए थे। तमिलनाडु में 2 विधायकों के पार्टी बदलने और इस्तीफा देने से 2 सीटें खाली हुईं। वहीं, पुडुचेरी में CM एन. रंगासामी के 2 सीटों पर जीत के बाद एक सीट छोड़ने से उपचुनाव हुआ। इसके अलावा, बंगाल में भी सीएम सुवेंदु अधिकारी और हुमायूं कबीर ने 2-2 सीटों पर चुनाव जीता।


इन नतीजों से भाजपा को मई में सत्ता संभालने के बाद से उसके शासन के प्रति मतदाताओं की प्रतिक्रिया का शुरुआती अंदाजा मिल जाएगा। साथ ही, इससे यह भी पता चलेगा कि खंडित राजनीतिक परिदृश्य में विपक्ष का प्रदर्शन कैसा है और अल्पसंख्यक वोट किस ओर जा रहे हैं। राउंड-दर-राउंड रुझानों और अंतिम परिणामों के लिए हमारे साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें: 9 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों की चाल से धन लाभ के बनेंगे योग!