Kaashvi Hiranandani on Viral Love Gill Video: स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने 'बिग बॉस 20' से सामने आए एक वायरल वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस क्लिप में स्काउटओपी, लव गिल के लिए अपनी बदलती भावनाओं पर बात करते नजर आए थे।

Bigg Boss 20 Scout OP girlfriend Kaashvi Hiranandani REACTS to his viral  Feelings video about Love Gill Handling things privately

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काश्वी और स्काउटओपी के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। यहां तक कि ऐसी खबरें भी सामने आईं कि काश्वी ने इंस्टाग्राम पर स्काउटओपी को अनफॉलो कर दिया है। अब काश्वी ने लाइवस्ट्रीम के दौरान इन चर्चाओं पर अपनी बात रखी है।

क्या काश्वी ने स्काउटओपी को किया अनफॉलो?

काश्वी ने वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लोगों की बातें देखी हैं और उन्हें पता है कि दर्शक उनके रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और इस पूरे मामले को निजी तौर पर संभाल रही हैं।

Dashing Scout with his stunning girlfriend Kaashvi

काश्वी ने कहा, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और चीजों को प्राइवेटली संभाल रही हूं।  हालांकि, उन्होंने स्काउटओपी को अनफॉलो करने की अफवाह की सीधे तौर पर पुष्टि या खंडन नहीं किया।

स्काउटओपी की सफलता चाहती हैं काश्वी

काश्वी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिग बॉस के घर के अंदर होने वाली घटनाओं और बाहर लोग उनसे जो मतलब निकाल रहे हैं, दोनों को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्काउटओपी के साथ उनका निजी रिश्ता अपनी जगह है, जबकि एक इंसान के तौर पर वह उसके लिए अपना समर्थन बनाए रखना चाहती हैं।

How Kaashvi Hiranandani making identity in esport,- कैसे काशवी हीरानंदानी  ने ईस्पोर्ट में पहचान बनाई | HealthShots Hindi

उन्होंने कहा कि घर के अंदर चाहे कुछ भी हो रहा हो, वह स्काउटओपी को सफल होते देखना चाहती हैं, क्योंकि उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।

वायरल क्लिप से नहीं बदली भावनाएं

अपने रिश्ते को लेकर काश्वी ने संकेत दिया कि कुछ वायरल क्लिप्स या किसी एक परिस्थिति की वजह से उनकी भावनाएं रातों-रात नहीं बदल सकतीं। उन्होंने कहा कि उन्हें स्काउटओपी की अब भी परवाह है और वह इस मामले को समझदारी से निजी स्तर पर संभाल रही हैं।

Kaash Plays: India's top female gamer on breaking stereotypes

लव गिल को लेकर क्या बोले स्काउटओपी?

दरअसल, स्काउटओपी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यंग DSA से लव गिल को लेकर अपनी भावनाओं पर चर्चा करते नजर आए। उन्होंने लव को बहन जैसा मानने की बात कही, लेकिन साथ ही स्वीकार किया कि जब लव 'गुल्लू' से बात करती थीं तो उन्हें पजेसिव महसूस होता था।

वैलेंटाइन डे एक्सक्लूसिव: काशवी हीरानंदानी प्यार, गेमिंग और खतरे के संकेतों  पर बात करती हैं! | Whosthat360

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी फीलिंग्स बदल रही हैं, तो स्काउटओपी ने स्पष्ट जवाब देने के बजाय कहा कि उन्हें खुद नहीं पता।

ये भी पढे़ं: ग्लैमरस रोल्स से आगे बढ़ना चाहती हैं दिशा पटानी, बोलीं- किरदार दमदार होना चाहिए