बॉलीवुड में एक दशक पूरा कर चुकीं दिशा पटानी अब अपने करियर के अगले पड़ाव में एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए मशहूर दिशा अब ऐसी कहानियों और किरदारों का हिस्सा बनना चाहती हैं, जिनमें उनके लुक्स या फिजिकैलिटी के बजाय अभिनय और किरदार की गहराई केंद्र में हो।

'MS Dhoni' से शुरू हुआ सफर
अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए दिशा ने बताया कि 'MS Dhoni: The Untold Story' उनके लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण अनुभव था। उस समय वह सेट के कामकाज, कैमरे के सामने रहने, किरदार को समझने और निर्देशक से मिले निर्देशों को अपनाने जैसी कई चीजें पहली बार सीख रही थीं।

दिशा के मुताबिक, शुरुआत में वह काफी हद तक अपने इंस्टिंक्ट पर निर्भर रहती थीं। हालांकि, समय के साथ उन्होंने अपने क्राफ्ट को बेहतर समझा और अब उन्हें अपनी अभिनय क्षमता पर पहले से कहीं अधिक भरोसा है।
जिज्ञासा को खोना सबसे बड़ा डर
दिशा का मानना है कि अभिनय में सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। वह उस मुकाम पर नहीं पहुंचना चाहतीं जहां उन्हें लगे कि उन्हें सब कुछ आता है और बिना मेहनत के कोई भी किरदार निभाया जा सकता है।

उनके लिए नए किरदार की अनिश्चितता ही अभिनय को रोमांचक बनाती है। उनका कहना है कि सबसे बड़ा डर उस जिज्ञासा को खो देना होगा, जो उन्हें हर नए किरदार को समझने और तलाशने के लिए प्रेरित करती है।
ग्लैमर से हटकर अलग जॉनर की तलाश
अब दिशा ऐसे किरदारों की तलाश में हैं जिनमें कई परतें और विरोधाभास हों। वह चाहती हैं कि किसी फिल्म में उनके किरदार को उसकी फिजिकैलिटी या ग्लैमर के बजाय उसकी कहानी और व्यक्तित्व के लिए याद किया जाए। साइकोलॉजिकल ड्रामा, कैरेक्टर-ड्रिवन थ्रिलर और चुनौतीपूर्ण किरदारों वाली एक्शन फिल्मों में काम करने की उनकी खास दिलचस्पी है।
अगले दशक में बड़े रिस्क लेने की तैयारी
दिशा अपने करियर के अगले दशक में खुद को किसी एक इमेज तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। वह अलग-अलग भाषाओं और जॉनर के फिल्ममेकर्स के साथ काम करके नए अनुभव हासिल करना चाहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह केविन स्पेसी स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'The Portal of Forces' से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ-कियारा के घर फिर गूंजेगी किलकारी! दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान