नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी फैमिली की खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। प्रियंका ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ Halloween और Diwali का अनोखा संगम मनाया। इस खास सेलिब्रेशन को उन्होंने 'Diwaloween' नाम दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी फैमिली फोटो फैंस का दिल जीत रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में तीनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपने लुक को 'King Kylie' से प्रेरित रखा, जिसमें वह पिंक हेयर, चश्मे और स्टाइलिश एक्सेसरीज में दिखाई दीं। वहीं निक जोनस काउबॉय के अंदाज में नजर आए। उन्होंने फ्रिंज वाली जैकेट और काउबॉय हैट पहनी थी।

लेकिन इस सेलिब्रेशन की सबसे खास बात रही नन्हीं मालती मैरी का लुक। मालती सफेद घोस्ट-प्रिंसेस ड्रेस, सिर पर टियारा और छोटे-छोटे स्नीकर्स में बेहद क्यूट लग रही थीं। प्रियंका ने तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने खुद को 'King Kylie', निक को 'Cowboy' और मालती को 'Ghost Princess' बताया।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हॉलीवुड दोस्तों को भी दिखाई भारतीय दिवाली की झलक

Halloween के साथ-साथ प्रियंका और निक ने लॉस एंजिल्स में दिवाली का जश्न भी धूमधाम से मनाया। दिवाली से पहले कपल ने अपने हॉलीवुड दोस्तों के लिए एक खास पार्टी आयोजित की थी। इस आयोजन में यूट्यूबर लिली सिंह और मॉडल विनी हार्लो समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

इस दौरान प्रियंका मरून रंग के Indo-Western गाउन में नजर आईं, जबकि निक जोनस कुर्ता-पायजामा और एथनिक जैकेट में दिखाई दिए। दोनों ने अपने विदेशी दोस्तों को भारतीय संस्कृति और दिवाली की परंपराओं से रूबरू कराया।

फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका फिल्म में मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी तैयार कर रहे हैं।

फिलहाल प्रियंका की 'Diwaloween' सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और फैंस इस प्यारी फैमिली के अनोखे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 53वें जन्मदिन पर जानें ऐश्वर्या राय की करोड़ों की संपत्ति का राज, बॉलीवुड से दूर होकर भी ऐसे होती है मोटी कमाई!