सोशल मीडिया पर पिछले कुछ हफ्तों से मशहूर कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार मिस्टर फैसू यानी फैसल शेख की शादी की खबरें चर्चा में थीं। अब आखिरकार उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दे दी है। फैसल शेख ने शनिवार को सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में निकाह किया।
View this post on Instagram
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा भी दिखा दिया है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का कार्ड वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि फैसल शेख कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार तान्या से शादी करने वाले हैं। हालांकि, उनकी पत्नी की पहचान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
निकाह की तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल छू लेने वाली बात
मिस्टर फैसू ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कुरान की आयत का जिक्र करते हुए कहा, 'और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया' (कुरान 78:8)। इसके साथ उन्होंने लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, उनका एक सपना सच हो गया है।
फैसल ने बताया कि मदीना के खूबसूरत शहर में पूरे परिवार की मौजूदगी में उनका निकाह हुआ। उन्होंने इस पल को ऐसा आशीर्वाद बताया, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से इस नए सफर की शुरुआत पर उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह उनकी शादी को प्यार और बरकत से भर दे।

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां
फैसल शेख की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। कई सेलेब्रिटीज ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। 'लॉक अप: सच या सजा' की विनर श्रेया कालरा ने 'मुबारक हो' लिखा, जबकि एक्ट्रेस आयशा खान ने भी उन्हें बधाई दी।

टिकटॉक से मिली पहचान, अब हैं बड़े स्टार
मिस्टर फैसू ने टिकटॉक पर अपने वीडियो से लोकप्रियता हासिल की थी। लॉकडाउन के दौरान उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और वह देश के चर्चित डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल हो गए। इंस्टाग्राम पर उनके 33.5 मिलियन फॉलोअर्स बताए जाते हैं।

इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी','झलक दिखला जा 10' और 'द 50' जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। अब उनकी शादी की खबर उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: किसी से अधूरी मोहब्बत, किसी से शादी! रेखा की जिंदगी के अनसुने राज!