‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की स्टार्स मिली बॉबी ब्राउन और नोआ श्नैप की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में है। मिली ने नोआ के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी।

फोटो शेयर कर कही ये बात

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ फेम एक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन ने अपने को-स्टार और करीबी दोस्त नोआ श्नैप को उनके जन्मदिन पर बेहद प्यारा विश किया है। मिली ने नोआ की एक क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्यूटी मैं तुमसे हमेशा प्यार करूंगी @noahschnapp।” बता दें कि मिली बॉबी ब्राउन और नोआ श्नैप की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से सामने आई है। दोनों कलाकार कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार और अपनापन जाहिर कर चुके हैं।

नोआ ने भी मिली के जन्मदिन पर खास अंदाज में किया था विश

इससे पहले फरवरी में नोआ श्नैप ने मिली बॉबी ब्राउन के जन्मदिन पर उन्हें “सुपरहीरो ट्विन” बताते हुए खास अंदाज में बधाई दी थी, उन्होंने लिखा था कि मिली उनकी सबसे पुरानी दोस्तों में से एक हैं और उनके बिना वह खुद को अधूरा महसूस करेंगे। नोआ ने उनके लिए प्यार और खुशियों से भरे भविष्य की कामना भी की थी।

मिली के 19वां जन्मदिन पर नोआ ने शेयर की थी कई तस्वीर

साल 2023 में जब मिली 19 साल की हुई थीं, तब भी नोआ ने उनकी दोस्ती की कई यादगार तस्वीरें शेयर की थीं। इस पोस्ट में दोनों की बचपन की तस्वीरों से लेकर साथ में खाना खाते हुए और प्लेन में एक-दूसरे के पास सोते हुए पलों की तस्वीरें शामिल थीं।

ये भी पढ़ें- एलन मस्क और शिवॉन जिलिस का रिश्ता हुआ खत्म, जिलिस ने कहा- एक हफ्ते में सब...

2015 में शुरू हुई थी दोनों की दोस्ती

मिली और नोआ की दोस्ती की शुरुआत साल 2015 में ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के सेट पर हुई थी। शो के पहले सीजन की शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद समय के साथ उनका रिश्ता और मजबूत होता गया। दोनों कई मौकों पर अपनी दोस्ती को परिवार जैसा रिश्ता भी बता चुके हैं।