Bilawal Bhutto: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने ही देश की राजनीतिक व्यवस्था पर ऐसा सवाल उठाया है, जिसने शहबाज शरीफ सरकार को असहज कर दिया है।
बिलावल ने पाकिस्तान के राजनीतिक इतिहास पर तंज कसते हुए कहा कि यह कैसा अजीब देश है, जहां 1947 से अब तक जो भी प्रधानमंत्री बनता है, उसे जेल जाना पड़ता है और जो जेल से बाहर आता है, वह प्रधानमंत्री हाउस पहुंच जाता है।
बिलावल भुट्टो-जरदारी ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को "राजनीतिक कैदी" बताया है और इस इस्लामिक गणराज्य में "राजनीतिक उत्पीड़न" को खत्म करने की मांग की है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी जानकारी।
Bilawal Bhutto ने अपने देश की खोल दी पोल
मंगलवार (17 नवंबर) को कराची प्रेस क्लब में बोलते हुए, बिलावल ने सवाल उठाया कि क्या जेल जाने वाले पाकिस्तान के हर प्रधानमंत्री को चोर माना जाए, या फिर वे राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए हैं? उन्होंने यह भी पूछा, "आखिर आप कितना बदला लेंगे?" इमरान खान, जो 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे, भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद अगस्त 2023 से जेल में हैं।
बिलावल की यह टिप्पणी PPP और शरीफ सरकार के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच आई है। वहीं अब बिलावल ने मुल्ला मुनीर और शहबाज सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। जानकारों का मानना है कि शरीफ सरकार को पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने सत्ता में बिठाया है और उन्हें उनका समर्थन हासिल है, जिसमें मुनीर के करीबी मोहसिन नकवी एक अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।
मुल्ला मुनीर के खिलाफ बिलावल ने खोला मोर्चा
अपने संबोधन के दौरान बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, "कितना अजीब देश है यह 1947 से, जो भी प्रधानमंत्री बनता है वह जेल चला जाता है, और जो जेल से बाहर आता है, वह प्रधानमंत्री आवास में जाकर बैठ जाता है।
"कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है और बाद में उसे जेल हो जाती है। तो या तो मैं यह मान लूं कि देश के इतिहास में हर प्रधानमंत्री चोर रहा है, या फिर मैं यह मान लूं कि हमारे इतिहास के सभी प्रधानमंत्री राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार रहे हैं। हमें राजनीतिक कैदियों को आज नहीं तो कल रिहा करना ही होगा। आखिर आप कितना बदला लेंगे?"